बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Winter Care Tips: इस बदलते मौसम में सेहत का इन टिप्स के जरिए रखें पूरा ख्याल, नहीं होगा सर्दी-जुकाम का खतरा

इस मौसम में बदलाव का असर भलें ही पर्यावरण को प्रभावित करें लेकिन सेहत पर इसका असर खराब पड़ता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, एलर्जी और बुखार की समस्या देखी जा सकती है। इसके लिए इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

दीपिका पाल

Winter Care Tips: इन दिनों कभी सर्दी तो कभी गर्मी का मौसम देखने के लिए मिल रहा है वहीं पर रात में ठंड लगती है तो वहीं पर पूरा दिन गर्मी में बीत जाता है। इस मौसम में बदलाव का असर भलें ही पर्यावरण को प्रभावित करें लेकिन सेहत पर इसका असर खराब पड़ता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, एलर्जी और बुखार की समस्या देखी जा सकती है। इसकी वजह से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है औऱ इंसान ज्यादा बीमार हो जाता है। इस बदलते मौसम में सेहत के नजरिए से किस प्रकार ख्याल रखना जरूरी होता है चलिए जानते है...

बदलते मौसम में इन टिप्स के जरिए रखें सेहत का ख्याल

यहां पर बदलते मौसम के साथ आपको इन टिप्स का ख्याल रखना चाहिए चलिए जानते है...

1- पौष्टिक से भरपूर डाइट

वैसे तो मौसम के बदलाव का असर सेहत पर पड़ता ही है। इसमें ही आप बदलते मौसम के साथ खुद को बीमारियों से बचाने के लिए आपको नियमित पौष्टिक आहार ही लेना चाहिए। इसमें आप पौष्टिक आहार में मौसमी फल के अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते है। इन सभी में कई पोषक तत्व होते है जो सेहत को बेहतर बनाते है और कई बीमारियां भी नहीं छूती है।

2-खूब पानी पिएं

पानी, हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आपको नियमित 8-12 लीटर के करीब पानी पीते रहना चाहिए। यहां पर पानी नियमित पीने से आप हाइड्रेटेड रहता है तो वहीं पर कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

3- हल्के गर्म कपड़े पहनें

इस समय बदलते मौसम में तापमान का भी उतार- चढ़ाव देखने के लिए मिलता है। इसमें दिन में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हमें गर्मी लगने लगती है. जैसे ही हमें थोड़ी गर्मी लगती है, हम अपने सर्दियों के कपड़े पहनना बंद कर देते हैं, लेकिन सुबह और शाम को ठंड होती है. इसलिए ध्यान रखें कि आप इस समय हल्के गर्म कपड़े पहनें।

4- एक्सरसाइज करें

बदलते मौसम में खानपान को बेहतर बनाने के साथ ही बीमारियों से बचने के लिए खुद को फिट रखना जरूरी होता है। इसके लिए आप रोजाना कुछ हल्के एक्सरसाइज जैसे टहलना, और हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।

5- अच्छी नींद लें

खानपान और एक्सरसाइज को बेहतर बनाने के अलावा भरपूर नींद लेना जरूरी होता है। नींद हमारी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है,अच्छी नींद लेने की कोशिश करें ताकि आपका शरीर मज़बूत रहे और बीमारियों से लड़ सकें।

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा