केले के छिलके (सौ. एआई) 
हेल्थ

कैंसर और दिल की बीमारियों से बचा सकता है केले का छिलका! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Health Benefits of Banana Peels: आमतौर पर लोग केले का छिलका फेंक देते हैं लेकिन हालिया रिसर्च में इसके चौंकाने वाले फायदे सामने आए हैं। केले के छिलके में मौजूद गुण कई बीमारियों से दूर रखते हैं।

प्रीति शर्मा

Banana Peels Benefits: अक्सर हम केला खाने के बाद उसके छिलके को बेकार समझ कर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन हालिया वैज्ञानिक अध्ययनों और अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि केले का छिलका स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इसमें गूदे के मुकाबले कई गुना अधिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

गूदे से भी ज्यादा शक्तिशाली है छिलका

वैज्ञानिकों के अनुसार केले के छिलके में गैलोकैटेचिन नाम का एक बहुत प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दिलचस्प बात यह है कि छिलके में फ्लेवोनोइड्स और टैनिन जैसे कंपाउंड होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स ही कैंसर, दिल की बीमारी और असमय बुढ़ापे का मुख्य कारण बनते हैं।

खतरनाक बैक्टीरिया का काल

केले के छिलके में जबरदस्त एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। रिसर्च से पता चला है कि यह ई. कोलाई और साल्मोनेला जैसे उन खतरनाक बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है जो पेट दर्द, दस्त और गंभीर संक्रमण पैदा करते हैं।

केले के छिलके (सौ. फ्रीपिक)

सिर्फ इतना ही नहीं यह दांतों और मसूड़ों में होने वाले इन्फेक्शन को रोकने में भी बेहद कारगर पाया गया है। इसमें मौजूद गैलिक एसिड और फेरुलिक एसिड फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में भी शरीर की मदद करते हैं।

कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

विशेषज्ञों का कहना है कि केले के छिलके को अच्छी तरह धोकर कई तरीकों से उपयोग किया जा सकता है। आप इसे स्मूदी में ब्लेंड कर सकते हैं, इसकी चाय बना सकते हैं या बेकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा स्किन केयर के लिए इसे घरेलू फेस मास्क के तौर पर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि यदि आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील