रनिंग और साइकलिंग फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Running या Cycling? वजन घटाने और फिटनेस के लिए कौन सी एक्सरसाइज है ज्यादा असरदार, जानें फायदे और अंतर

Running Or Cycling: रनिंग और साइक्लिंग दोनों ही फिटनेस के लिए बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज हैं, लेकिन वजन घटाने, कैलोरीज बर्न करने और जॉइंट्स के लिए इनमें से क्या बेहतर है?

रीता राय सागर

Running VS Cycling Calories Burned: अगर आप फिट रहने, स्टैमिना बढ़ाने या वजन कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज शुरू करना चाहते हैं, तो रनिंग और साइक्लिंग दो बेहतरीन एक्टिविटी हो सकते हैं, लेकिन इनमें से कौन ज्यादा असरदार है?

यह आपके फिटनेस गोल, वर्कआउट की इंटेंसिटी औऱ शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। दोनों ही एक्टिविटी हमारे कार्डियो वैस्कुलर हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है।

वेटलॉस के लिए रनिंग या साइकलिंग?

अगर आपका गोल कैलोरी बर्न करना या वजन कम करना है, तो रनिंग अधिक कैलोरीज बर्न करती है। इसकी वजह यह है कि इसमें शरीर की ज्यादा मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और एक्सरसाइज का प्रभाव अधिक होता है। हालांकि साइकलिंग को लंबे समय तक करना आसान हो सकता है, इसलिए लंबे वर्कआउट में इससे भी अच्छी कैलोरीज बर्न की जा सकती है।

कोई भी शारीरिक गतिविधि कितनी देर और कितनी इंटेंसिटी से किया जा रहा है, यह भी महत्वपूर्ण है।

जॉइंट्स के लिए कौन बेहतर?

आपके शरीर के जॉइंट्स के लिए साइकलिंग अच्छा विकल्प है। रनिंग के दौरान पैर बार-बार जमीन पर पड़ते हैं, इससे शरीर पर अधिक प्रभाव पड़ता है। साथ ही साइकलिंग रनिंग की तुलना में लो-इंपैक्ट एक्सरसाइज है, इसलिए कई लोगों के लिए इसे लंबे समय तक करना आसान होता है। हालांकि साइकलिंग में सही पॉश्चर व बाइक सेटअप भी जरूरी है। गलत पोजिशन से लोअर बैकपेन बढ़ सकता है।

मसल्स के लिए कौन बेहतर?

साइकलिंग खासतौर पर पैरों और लोअर बॉडी मसल्स को मजबूत करने का करती है। लगातार पैडल चलाने से पैरों की मांसपेशियां इंगेज होती है, इसलिए यह लोअर बॉडी को मजबूत करने में मदद करती है। जब कि रनिंग पूरे शरीर की कई मांसपेशियों को एक्टिव करती है और मसल्स को मजबूत व टोन बनाने में मदद करती है।

कार्डियो के लिए दोनों अच्छे

अगर आपका उद्देश्य दिल की सेहत और स्टैमिना को सुधारना है, तो रनिंग और साइकलिंग दोनों ही अच्छे विकल्प है। दोनों को एक साथ इन-कार्पोरेट भी किया जा सकता है। नियमित एरोबिक एक्सरसाइज कार्डियो वैस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करती है।

तो किसे चुनें?

अगर आप ज्यादा कैलोरी बर्न करने की सोच रहें हैं या आप इंटेंस वर्कआउट करना चाहते हैं, तो दौड़ना बेहतर है। दूसरी ओर, यदि आप लो इंपैक्ट कार्डियो करना चाहते हैं, तो साइकलिंग बेहतर होगा। उस एक्टिविटी का चयन करना चाहिए, जो आपके लिए आसान हो और जिसमें आप कंसिस्टेंट रह सके।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, अब भी कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO