Roti Pachne Me Kitna Samay Lagta Hai: रोटी भारतीय थाली का अभिन्न हिस्सा है। इसके बिना थाली अधूरी है। लंच से लेकर डिनर तक में लोग रोटी खाना पसंद करते है । लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप एक निवाला खाते हैं, तो पेट के अंदर असल में क्या होता है? और आपकी इस रोटी को पचने में कितना समय लगता है? यह सवाल जितना सीधा है, जवाब उतना ही दिलचस्प है। ऐसे में आज आइए जानते है रोटी से जुड़ी दिलचस्प बातें
जानकारों के अनुसार, रोटी (Roti Digestion) को पूरी तरह से पचने में लगने वाला समय हर इंसान के लिए थोड़ा अलग हो सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जैसे ही आप रोटी खाते हैं, आपके पेट का काम शुरू हो जाता है। बता दें, पेट एक हाई-स्पीड मिक्सर की तरह काम करता है, जो रोटी और बाकी खाने को मथकर एक गाढ़ी चटनी जैसा बना देता है। जैसा कि, आप सभी जानते है कि रोटी मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट का बढ़िया स्रोत है, पेट में जल्दी टूटनी शुरू हो जाती है। एक सामान्य, संतुलित भोजन (जिसमें दाल, सब्जी और रोटी हो) को पेट से निकलकर छोटी आंत तक जाने में करीब 2 से 4 घंटे लगते है।
पेट का काम खत्म होते ही, यह सारा खाना 20 फीट लंबी छोटी आंत में चली जाती है। असली और सबसे महत्वपूर्ण काम यहीं होता है। यहां एंजाइम्स रोटी के कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह से तोड़कर पोषक तत्वों में बदल देते हैं, जिन्हें हमारा शरीर एनर्जी (Energy) के लिए इस्तेमाल करता है। छोटी आंत में यह पचने की प्रोसेस धीरे-धीरे होती है, जिसमें 6 से 8 घंटे तक लग सकते है।
यह भी पढ़ें:-Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
आमतौर पर रोटी पचने के लिए फाइबर का होना बेहद जरुरी है। इसके लिए चोकर वाले मोटे आटे की जरुरत होती है। अगर आप चोकर वाले मोटे आटे का सेवन करते है तो आपके सेहत के लिए अच्छा है। अगर आपने रोटी पर ढेर सारा घी लगाया है या रोटी के साथ खूब सारा तला-भुना (फैट वाली चीजें) खाया है, तो पाचन की स्पीड धीमी हो जाएगी, क्योंकि फैट को पचने में सबसे ज्यादा समय लगता है।
कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो कुछ का धीमा। अगली बार जब आप रोटी खाएं, तो बस इस बात का ध्यान रखें कि खाने को अच्छी तरह से चबाएं और अपनी डाइट में फाइबर और पानी की मात्रा सही रखें, ताकि आपके पेट को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े और आपका स्वास्थ्य बना रहे।