मल्टीविटामिन का सेवन करना दीर्घायु जीवन नहीं (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

लंबी आयु के लिए मल्टीविटामिन्स खाने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है मौत का खतरा

अगर आप रोजाना मल्टीविटामिन का सहारा लेते है तो आपको संभलने की जरूरत है यह दीर्घायु होने के लिए नहीं फायदेमंद मानी जाती है। महिलाओं में मल्टीविटामिन लेने की इस आदत पर अध्ययन ने खुलासा किया है कि, यह सेहत के लिए ज्यादा लंबे समय तक प्रभावी नहीं होती है।

दीपिका पाल

अच्छी सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का होना जरूरी होता है लेकिन लोग कई बारे अनुचित खाने की आदतों की वजह से अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर लेते है जिसकी वजह से कई विटामिन की कई शऱीर में दिखाई देती है औऱ यह रोगों को जन्म देती है। इसे सही करने के लिए अगर आप रोजाना मल्टीविटामिन का सहारा लेते है तो आपको संभलने की जरूरत है यह दीर्घायु होने के लिए नहीं फायदेमंद मानी जाती है। महिलाओं में मल्टीविटामिन लेने की इस आदत पर अध्ययन ने खुलासा किया है कि, यह सेहत के लिए ज्यादा लंबे समय तक प्रभावी नहीं होती है।

जानिए क्या कहती हैं स्टडी

अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के अध्ययन के मुताबिक, जो लोग रोजाना लंबे समय तक के लिए मल्टीविटामिन का सहारा लेते है ऐसे स्वस्थ लोगों में मौत का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस खास रिसर्च को जामा नेटवर्क ओपेन में प्रकाशित किया गया था जिसमें पाया गया कि, अमेरिका में 33 फीसदी स्वस्थ वयस्क रोजाना मल्टीविटामिन का इस्तेमाल करते हैं। उनका मानना है कि इससे न सिर्फ उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि वे अन्य बीमारियों से भी बचे रहेंगे। इससे उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन हासिल होगा। लेकिन इस स्टडी के दावे को खारिज करते हुए यह भी स्टडी सामने आई है कि, मल्टीविटामिन का प्रयोग और गंभीर बीमारी खासतौर से कार्डियावैस्कुलर डिजीज या कैंसर से होने वाली के बीच के संबंध को समझने की कोशिश होती है।

पर्याप्त पोषण के साथ नहीं जरूरी मल्टीविटामिन

स्टडी में यह भी कहा गया कि, ऐसे स्वस्थ व्यक्ति जो आहार के जरिए अपने शरीर में पर्याप्त पोषण की पूर्ति करते है उन्हें रोजाना मल्टीविटामिन लेने की कोई जरूरत नहीं होती। लेकिन जो किसी भी प्रकार का हेल्दी खाना नहीं ले पाते है औऱ जरूरी विटामिन की कमी शरीर में हो जाती है वे इसका इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही यह भी पाया गया कि, जो लोग रोजाना मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते थे उनमें इनका इस्तेमाल न करने वालों की तुलना में चार फीसदी मरने का जोखिम अधिक था। इसलिए मल्टीविटामिन का सेवन करने के दौरान ख्याल रखना जरूरी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह