रमजान स्पेशल फूड्स टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

रमजान की पहली सहरी में क्या खाएं? जानिए रोज़ा के दिनों में क्या खाना कर सकता है नुकसान

Ramadan Health Tips: रमजान की पहली सेहरी में क्या खाना चाहिए और किन चीज़ों से बचना चाहिए, ताकि रोज़ा के दौरान पेट भरा रहे और सेहत पर कोई असर न पड़े, जानिए आसान और हेल्दी टिप्स।

सीमा कुमारी

Ramadan Recipes: रमजान का पाक महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास महत्व रखता है। इसे अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है। रमजान के दौरान मुस्लिम भाई-बहन भूखे-प्यासे यानी रोज़ा रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं।

सेहरी में आमतौर पर रोजा रखने वाले रोजादार ऑमलेट ब्रेड, रस्स, पराठे जैसी चीजें खाते हैं। वहीं कुछ लोग सेहरी में हैवी खाना खा लेते हैं, जो पेट के लिए सही नहीं होता है। इससे गैस, कब्ज, एसिटिडी की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको 5 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो प्रोटीन, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर भी हैं।

सहरीऔर इफ्तार के लिए क्या खाना चाहिए?

  • स्प्राउट्स और पनीर बाउल – सहरी के लिए हाई प्रोटीन ऑप्शन

सहरी में स्प्राउट्स और पनीर का मिश्रण एक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर बाउल बनाता है। यह प्लांट और डेयरी प्रोटीन का दमदार कॉम्बिनेशन है, जो स्वाद के साथ शरीर को पूरा न्यूट्रिशन और ऊर्जा भी देता है।

  • मल्टीग्रेन चिकन रैप -हाई प्रोटीन सहरी ऑप्शन

अगर आप  में नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो मल्टीग्रेन चिकन रैप बनाकर भी खा सकते हैं। ये खाने में काफी टेस्टी होती है और न्यूट्रिशन से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए भी हेल्दी है।

  • मूंग दाल चीला करें ट्राई -प्रोटीन से भरपूर

सहरी  के लिए मूंग दाल चीला भी एक अच्छा ऑप्शन है। मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो एनर्जी देने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप सेहरी के लिए मूंग दाल चीला बनाकर इसका सेवन कर सकते है।

  • चना सलाद –  सहरी और इफ्तार के लिए हाई प्रोटीन ऑप्शन

रमजान में लोग अक्सर इफ्तार में चना सलाद खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे सेहरी में भी लिया जा सकता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है, जो पेट लंबे समय तक भरा रखता है और दिनभर एनर्जी देता है।

  • चिया-सीड्स खजूर पुडिंग

आप इफ्तार और सहरी  के लिए चिया-सीड्स खजूर पुडिंग भी बनाकर खा सकते है। चिया सीड्स और खजूर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते है। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम भर-भरकर पाया जाता है। वहीं, खजूर में नेचुरल शुगर होता है। साथ ही ये फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान