TRX Workout During Pregnancy: अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपनी फिटनेस रूटीन की एक झलक साझा की। हालांकि वो प्रेग्नेंट है, इसलिए उनकी फिटनेस रूटीन थोड़ी अलग है। समांथा ने अपने फिटनेस में TRX का जिक्र किया, जिसकी मदद से वो वर्कआउट करती हैं।
इसके बाद से कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या गर्भावस्था के दौरान इस तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सुरक्षित होती है? फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सपर्ट की देखभाल और डॉक्टर की सलाह से की गई एक्सरसाइज गर्भावस्था के दौरान भी सेफ है, लेकिन किसी अन्य को किसी और को देखकर इसे फॉलो नहीं करना चाहिए, क्यों कि हर महिला की स्थिति अलग होती है।
TRX एक सस्पेंशन ट्रेनिंग तकनीक है, जिसमें स्ट्रैप्स की मदद से शरीर के वजन का उपयोग कर एक्सरसाइज की जाती है। इससे पीठ, कंधे, बाजू, कोर और बॉडी स्टेबिलिटी पर काम होता है। समांथा अपने वर्कआउट में TRX हाई रो करते हुए दिखाई दीं, जो अपर बॉडी को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज मानी जाती है।
फिटनेस एक्सपर्ट और डाइटिशियन के अनुसार, गर्भावस्था का मतलब हमेशा पूरी तरह आराम करना नहीं होता। यदि प्रेग्नेंसी सामान्य है और डॉक्टर की सलाह के बाद सुरक्षित तरीके से की गई फिजिकल एक्टिविटी मां और शिशु दोनों के लिए लाभदायक हो सकती है।
गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं। पेट का आकार बढ़ने से शरीर का संतुलन बदलता है और कमर तथा पेल्विक फ्लोर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में नियंत्रित और सुरक्षित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी होता है।
प्रेग्नेंसी में वर्कआउट का उद्देश्य वजन घटाना नहीं, बल्कि शरीर को सक्रिय और मजबूत बनाए रखना होता है। किसी भी एक्सरसाइज से पहले इन बातों का ध्यान रखें-
एक्सपर्ट की सलाह में प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की वॉक, प्रीनेटल योग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और नियंत्रित रेजिस्टेंस मूवमेंट्स किए जा सकते हैं। हालांकि हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है, इसलिए किसी दूसरे की फिटनेस रूटीन को बिना विशेषज्ञ की सलाह के अपनाना सही नहीं होता।