मॉर्निंग वॉक फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Morning Walk In Smog: प्रदूषण के दिनों में सुबह की वॉक करना सही या गलत? जानें कब बदलें अपनी दिनचर्या

Indoor Exercise During Smog: प्रदूषण और स्मॉग के बीच सुबह की वॉक करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्यूआई बढ़ने पर बाहर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, जानें घर पर फिटनेस कैसे बनाए रखें।

रीता राय सागर

Highlights:

  • खराब AQI में सुबह और देर शाम की वॉक से बचना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

  • पॉल्यूशन लेवल के अनुसार वॉक का समय और वर्कआउट बदलें।

  • हवा का स्तर बहुत खराब होने पर घर के अंदर एक्सरसाइज को प्राथमिकता दें।

Air Pollution Health Tips: सुबह की ताजी हवा में वॉक करना सभी को अच्छा लगता है और यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है, लेकिन जब हवा में प्रदूषण और स्मॉग की मोटी परत हो, तब यही अच्छी आदत सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। खासकर सर्दियों में सुबह और देर शाम प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। बाहर एक्सरसाइज करना सांस की तकलीफ, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ाता है।

ऐसे में सवाल है कि प्रदूषण के दिनों में सुबह की वॉक बंद कर देनी चाहिए या समय बदलना बेहतर होता है, यह आपके इलाके के एयर क्वालिटी पर निर्भर करता है। आइए समझते हैं कि स्मॉग के दौरान वॉक और एक्सरसाइज को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्मॉग में सुबह की वॉक हमेशा फायदेमंद नहीं

सुबह का समय वॉक के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सर्दियों में स्मॉग के दौरान हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे छोटे-छोटे प्रदूषक मौजूद हैं। तेज चलने या दौड़ने पर सांस की गति बढ़ती है, इससे सांस के साथ प्रदूषित हवा भी अधिक मात्रा में शरीर में जाती है। इसलिए अगर आपके इलाके में एक्यूआई खराब या बहुत खराब है, तो खुले में मॉर्निंग वॉक करने से बचें।

एक्यूआई के हिसाब से तय करें बाहर जाना है या नहीं

अगर आप वॉक के लिए बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो सिर्फ मौसम देखकर फैसला न करें। घर से निकलने से पहले अपने शहर का AQI जरूर चेक करें। यदि एक्यूआई 50 तक है, तो इसे अच्छा मानकर वॉक किया जा सकता है, लेकिन यदि एक्यूआई 51-100 के बीच है, तो सामान्य गतिविधिकी जा सकती है। यदि आपके शहर में एक्यूआई 100-400 के बीच है, तो एक्सरसाइज अवॉयड करें। यदि हवा की क्वालिटी इससे भी ज्यादा हो, तो बाहर निकलना औऱ वर्कआउट दोनों को ही अवॉयड करें।

सुबह की जगह दोपहर में करें वॉक?

अगर सुबह के समय स्मॉग ज्यादा है, तो अपनी वॉक का समय सुबह की जगह दोपहर कर दें। सर्दियों में सुबह और देर शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक होता है। ऐसे में दोपहर के समय एयर क्वालिटी बेहतर होने पर ही बाहर निकलकर वॉक करें।

बाहर वॉक नहीं घर पर करें ये एक्सरसाइज

प्रदूषण के कारण वॉक छोड़ने का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी फिजिकल एक्टिविटी बंद कर दें। प्रदूषण बढ़ने पर  घर के अंदर आप इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं-

  • घर के अंदर वॉक करें।

  • हल्की स्ट्रेचिंग और मोबिलिटी एक्सरसाइज करें।

  • योग के आसन करें।

  • बॉडीवेट स्क्वाट और वॉल पुशअप जैसे एक्सरसाइज भी काफी है।

साथ ही घर के अंदर भी धुआं, अगरबत्ती, सिगरेट और खाना पकाने से निकलने वाले धुएं से बचें। इंडोर एयर क्वालिटी भी साफ होनी चाहिए।

बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को का रखें ध्यान

प्रदूषण का असर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या हार्ट के मरीजों पर अधिक होता है। हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इन लोगों को खराब बाहर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। बच्चों को भी प्रदूषण के दिनों में खेलने, दौड़ने और लंबे समय तक आउटडोर एक्टिविटी करने से रोकना चाहिए।

मास्क पहनकर मॉर्निंग वॉक करना सही या गलत

बाहर जाते समय एन 95 मास्क या अच्छी फिटिंग वाले मास्क का इस्तेमाल करें। लेकिन मास्क पहनकर दौड़ना या तेज वॉक करना सुरक्षित नहीं होता है। मास्क प्रदूषण से बचाव करता है न कि पूरी तरह से सुरक्षा देता है। इसलिए बहुत खराब हवा में आउटडोर एक्सरसाइज टालना ही बेहतर है।

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे