मॉर्निंग स्ट्रेचिंग फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Morning Stretching: सुबह उठते ही शरीर में अकड़न रहती है? ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से मिलेगा आराम

Morning Exercise: सुबह उठते ही गर्दन, कमर और पैरों में अकड़न महसूस होती है तो रोजाना इन 5 आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करें। इससे मांसपेशियों को आराम और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सुबह की हल्की स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों को एक्टिव करें।

  • गर्दन, पीठ और पैरों की अकड़न के लिए ये 5 एक्सरसाइज करें।

  • स्ट्रेचिंग करते समय झटके न दें।

Morning Stretching Exercises: ठंड के मौसम के शुरु होते ही सुबह नींद से उठने के बाद कई बार शरीर में अकड़न, मसल पेन और पीठ या गर्दन में भारीपन महसूस होता है। खासकर लंबे समय तक एक ही पोजिशन में सोने, फिजिकल एक्टिविटी न करने और मांसपेशियों में होने वाली जकड़न के कारण हो सकती हैं।

ऐसे में सुबह उठकर तुरंत भारी एक्सरसाइज करने के बजाय कुछ मिनट हल्की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियां धीरे-धीरे एक्टिव होती है औऱ शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। आइए जानते हैं सुबह की 5 आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज।

नेक स्ट्रेच

सुबह उठने पर गर्दन में अकड़न या भारीपन महसूस होता है, तो उठते ही नेक को स्ट्रेच करें। इसके लिए सीधे बैठ जाएं और धीरे-धीरे सिर को दाईं तरफ झुकाएं। कुछ सेकंड रुकें और फिर बांई तरफ झुकाएं। इसके बाद ठुड्डी को धीरे से छाती की तरफ झुकाएं। इसके बाद अपनी गर्दन को क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉकवाइज में घुमाएं।

मॉर्निंग स्ट्रेचिंग

कैट-काउ स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी और पीठ को धीरे-धीरे एक्टिव करता है। सबसे पहले हाथों के सपोर्ट से घुटनों के बल आ जाएं। सांस लेते हुए पेट को नीचे करें और छाती को आगे उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर गोल करें और ठुड्डी को हल्का अंदर की ओर करें। इस प्रक्रिया को 8-10 बार दोहराएं। इससे पीठ की अकड़न कम करने और रीढ़ की हड्डी की मोबिलिटी बढ़ती है।

मॉर्निंग स्ट्रेचिंग

चाइल्ड पोज

पीठ, कूल्हों और कमर में खिंचाव महसूस होता है, तो चाइल्ड पोज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए घुटनों के बल बैठें और धीरे-धीरे शरीर को आगे की ओर झुकाएं। दोनों हाथों को सामने फैलाएं और माथे को जमीन पर टिकाएं। आरामदायक स्थिति में 20-30 सेकंड तक रहें। पीठ और कूल्हों के आसपास की मांसपेशियों को हल्का स्ट्रेच करें।

मॉर्निंग स्ट्रेचिंग

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच

लंबे समय तक बैठकर काम करने या फिर यदि आपकी एक्टिविटी कम होती है, तो जांघों में जकड़न हो सकता है। इसके लिए जमीन पर बैठकर एक पैर सामने सीधा रखें और दूसरा पैर मोड़ लें। अब सीधी टांग की तरफ धीरे-धीरे झुकें। पीठ को ज्यादा गोल न करें और पैर के पंजे तक पहुंचने के लिए जोर न लगाएं। दोनों पैरों से 15 से 20 सेकंड तक स्ट्रेच करें।

मॉर्निंग स्ट्रेचिंग
मॉर्निंग स्ट्रेचिंग

नी टू चेस्ट स्ट्रेच

कमर के आसपास हल्की अकड़न महसूस होती है, तो इसे स्ट्रेच करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब एक घुटने को धीरे-धीरे छाती की तरफ लाएं और दोनों हाथों से पकड़कर आरामदायक स्थिति में आ जाएं। 15 से 20 सेकंड रुकें और फिर दूसरे साइड से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में