सर्दियों में रोटी में शामिल करें ये चीजें (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दियों में औषधि का काम करेगी ये पोषण से भरपूर चीजें, आटे में मिलाकर करें सेवन

Winter Diet Tips: आप साधारण रोटियों का सेवन तो करते ही है लेकिन इन रोटियों में प्राकृतिक चीजों को मिला दी जाएं तो सर्दी के मौसम में औषधि का काम करता है।

दीपिका पाल

Winter Food Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में शरीर को ठंड से बचाए रखना जरूरी हो जाता है। शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत बनाएं रखने के लिए हमें कई चीजों का सेवन करना चाहिए। हर घर की थाली में रोटियां शामिल होती है जिसके बिना किसी का भी खाना पूरा नहीं होता है। आप साधारण रोटियों का सेवन तो करते ही है लेकिन इन रोटियों में प्राकृतिक चीजों को मिला दी जाएं तो सर्दी के मौसम में औषधि का काम करता है।

विज्ञान में यह साबित हो चुका है कि कुछ हर्ब्स और मसाले शरीर की गर्माहट बनाए रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करते हैं।

सर्दियों में रोटी में शामिल करें ये चीजें

सर्दी के मौसम में आप रोटी को सामान्य तरीके से खाने के बजाय कई चीजों को मिलाकर सेवन कर सकते है।

मेथी पाउडर :-

सर्दियों में अक्सर जोड़ों का दर्द या गठिया की समस्या बढ़ जाती है। इन समस्याओं पर राहत देने के लिए मेथी के बीजों को डाइट में शामिल करना सही होता है। यहां पर आप आटे में मेथी पाउडर मिला लें। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन को सुधारने में भी सहायक होती है। जब आप आटे में 1-2 चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर रोटियां बनाते हैं, तो उनका स्वाद थोड़ा कड़वा-सा जरूर लगता है लेकिन सेहत के लिए सही होता है।

सोंठ पाउडर :-

सर्दियों में अदरक तो फायदेमंद मानी जाती है लेकिन इसका सूखा रूप सोंठ भी फायदेमंद माना जाता है। सोंठ का सेवन शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि सोंठ में मौजूद जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसे सेहतमंद बनाने के लिए रोटियों में आधा या एक चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं, तो आपकी रोटियां स्वाद में हल्की मसालेदार होने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं।

अजवाइन पाउडर :-

सर्दियों में आप अपनी रोटी के आटे में अजवाइन पाउडर को मिला सकते है। अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस, अपच जैसी परेशानियों से राहत देता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अजवाइन पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और भोजन के पाचन को आसान बनाती है। आटे में एक चम्मच अजवाइन पाउडर मिलाकर बनाई गई रोटियां पोषण से भरपूर होती हैं।

तिल पाउडर :-

सर्दी में आप खाने के लिए रोटी बना रहे है तो इसमें तिल पाउडर मिलाकर जरूर खाएं।  तिल में मौजूद कैल्शियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स शरीर को मजबूत बनाते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि तिल में सेसमोलिन और सेसामोलिन जैसे तत्व होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और हड्डियों के साथ-साथ त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं। ठंड में जब त्वचा रूखी हो जाती है, तब तिल से बनी रोटियां शरीर को अंदर से पोषण देती हैं। आटे में 2-3 चम्मच तिल का पाउडर मिलाने से रोटियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

आईएएनएस के अनुसार

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान