बादाम के छिलकों के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

भूलकर भी नहीं फेकें बादाम के छिलके, मिलते हैं ये पोषक तत्वों से भरपूर फायदे, जानिए

Benefits Of Almond Peels: बादाम को भिगोकर खाने के बाद अक्सर लोग इसके छिलके निकालकर फेंक देते है, जो बिल्कुल सही नहीं है। बादाम के छिलकों में कई तरह के गुण समाए होते है जो सेवन करने से फायदा दिलाते है।

दीपिका पाल

Badam Ke Chilke Ke Fayde: स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों की पूर्ति जरूरी होती है। यह पोषक तत्व हमें संतुलित भोजन और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से मिलते है। बचपन से ही हमने काजू-बादाम के फायदों के बारे में सुना होगा जिसे खाना जरूरी है। बादाम में जहां पर पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है वहीं पर इनके छिलकों में भी कुछ बात होती है जिसके बारे में शायद आप कम ही जानते है।

बादाम को भिगोकर खाने के बाद अक्सर लोग इसके छिलके निकालकर फेंक देते है, जो बिल्कुल सही नहीं है। बादाम के छिलकों में कई तरह के गुण समाए होते है जो सेवन करने से फायदा दिलाते है।

जानिए बादाम के छिलके के फायदे

सिर्फ बादाम ही नहीं इसके छिलकों से भी चौंकाने वाले फायदे मिलते है जिसके बारे में आप कम ही जानते है, जो इस प्रकार है...

1- पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बादाम का छिलका फायदेमंद होता है। दरअसल बादाम के छिलके फाइबर तत्वों से भरपूर होते है। यह फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी होते है तो वहीं पर कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। आपका पेट हमेशा साफ रहता है और आप बीमारियों से बचे रहते है।

2-दिल और कैंसर की बीमारियों से बचाव के लिए बादाम के छिलके फायदेमंद होते है। इन छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। असल में बादाम के छिलके कई बीमारियों से बचाते है।

3-बादाम के छिलके आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को मज़बूत बनाने में मदद कर सकते हैं। आप इन बादाम के छिलकों का इस्तेमाल स्क्रब या मास्क बनाने के लिए कर सकते है।

4- बादाम के छिलके वजन घटाने में भी असरदार होते है। फाइबर से भरपूर होने के कारण, बादाम के छिलके आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है।

5- आप किसी बीमारी से जूझ रहे है या आपका इम्यूनिटी पावर कम हो रहा है तो आप बादाम के छिलकों का सेवन कर सकते है। इनमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। आप कम बीमारियों से बचे रहते है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा