जानिए क्या है चिप्स खाने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बाज़ार में मिलने वाले चिप्स हेल्थ के लिए क्यों हो सकते हैं खतरनाक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Potato Chips :मार्केट में मिलने वाले चिप्स में ऐसे कई खतरनाक केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जहर का काम करते हैं। ऐसे में डॉक्टर से जानते हैं चिप्स खाने से क्या नुकसान होता हैं।

सीमा कुमारी

Potato Chips Side Effects: आमतौर पर, लोग छोटी-मोटी भूख को कंट्रोल करने के लिए स्नैक्स के तौर पर आलू के चिप्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर बात आलू के चिप्स की करें तो,बच्चे हों या बड़े सभी बाजार में मिलने वाले चिप्स के दीवाने हैं।

मार्केच में मिलने वाले चिप्स में कुछ ऐसी चीजें मिलायी जाती हैं जिससे इसकी लत सी लग जाती है। जब देखो बच्चे चिप्स खाने की जिद करते रहते हैं, लेकिन स्वाद में क्रंची और टेस्टी लगने वाले ये चिप्स आपको बीमार बना रहे हैं। चिप्स को सबसे खतरनाक अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड में शामिल किया जाने लगा है।

मार्केट में मिलने वाले चिप्स में ऐसे कई खतरनाक केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जहर का काम करते हैं। ऐसे में डॉक्टर से जानते हैं चिप्स खाने से क्या नुकसान होता है और कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

यहां पर डॉ. विवेक जैन बताते हैं कि, आजकल बच्चों की डाइट में चिप्स जैसे स्नैक्स तेजी से जगह बना रहे हैं। ये खाने में कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इनके नुकसान बच्चों की सेहत पर गहरा असर डाल सकते हैं।

बताया कि आजकल बच्चों की डाइट में चिप्स जैसे स्नैक्स तेजी से जगह बना रहे हैं। ये खाने में कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इनके नुकसान बच्चों की सेहत पर गहरा असर डाल सकते हैं।

डॉ. विवेक जैन के अनुसार, चिप्स में ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे बच्चों में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

चिप्स में मौजूद प्रिज़रवेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर पाचन तंत्र और दिमाग के विकास को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। चिप्स में सिर्फ नमक ही नहीं शुगर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है।

जानिए क्या है चिप्स खाने के नुकसान

एक्सपर्ट्स का कहना है कि,अगर आप लंबे समय तक चिप्स जैसे अल्ट्रॉप्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो इससे शरीर में विटामिन, फाइबर और प्रोटीन की कमी हो सकती है। क्योंकि चिप्स से पेट तो भर जाता है, लेकिन सिर्फ कैलोरी पहुंचती हैं।

जो बच्चे चिप्स खाते हैं उन्हें कब्ज और दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। ज्यादा चिप्स खाने की आदत से किडनी को भी नुकसान होने लगता है।

बार-बार खाने से कैंसर का रिस्क बढ़ाने वाला एक्रिलामाइड शरीर में जमा हो सकता है।

चिप्स खाने से शरीर में अधिक नमक और तेल पहुंचता है जिसकी वजह से यह लत जैसा असर करता है, जिससे बच्चे बार-बार खाने लगते हैं।

ये भी पढे़ें-

चिप्स को कम चबाने की वजह से जबड़े की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, जिससे दांत टेढ़े-मेढ़े और जबड़े में विकृति हो सकती है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी