लौंग का पानी (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सिर्फ साबुत लौंग ही नहीं इसका पानी पीना भी सेहत के लिए होता है असरदार, जानिए किन बीमारियों पर मिलता हैं फायदा

लौंग का सेवन वैसे तो साबुत किया जाता है लेकिन इसका पानी भी काफी फायदेमंद माना गया है। लौंग का पानी नियमित पीने से शरीर को फायदा होता है और यह कई बीमारियों से बचाता है।

दीपिका पाल

हमारे भारतीय किचन में कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर मसाले मौजूद है जो हर खाने और रेसिपी का जायका बदल देते है। इन मसालों का सेवन करने से स्वाद के साथ सेहत को भी बेहतर परिणाम मिलते है। आज हम बात कर रहे है लौंग की। लौंग का सेवन वैसे तो साबुत किया जाता है लेकिन इसका पानी भी काफी फायदेमंद माना गया है। लौंग का पानी नियमित पीने से शरीर को फायदा होता है और यह कई बीमारियों से बचाता है।

जानिए कैसे बनाएं लौंग का पानी

आपको बताते चलें कि, लौंग का सेवन करना स्वाद को बढ़ाता है तो वहीं पर इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लौंग का पानी कई बीमारियों पर असरदार है तो वहीं पर इसे बनाना भी आसान होता है। इसे बनाने के लिए दो लौंग को पानी में उबाल लें. फिर इस पानी को ठंडा होने या गुनगुने पर इसका सेवन करें।

लौंग के पानी का सेवन करने के फायदे

यहां पर लौंग का पानी पीने के कई फायदे होते है जिनके बारे में आपको जानना चाहिए...

1- रोजाना रात में खाना खाने के बाद लौंग के पानी का सेवन करना चाहिए। रात में खाना खाने के बाद इसका पानी पीने से गैस, अपच जैसी डाइजेशन प्राॅब्लम से छुटकारा मिलता है। अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान है तो लौंग के पानी का सेवन करना चाहिए। वे पाचन एंजाइम को भी बूस्ट करता है, जिससे डाइजेशन सिस्टम इंप्रूव करने में मदद मिलती है।

2- लौंग का पानी बेस्ट डिटॉक्स होता है। अगर आप लौंग का पानी रोजाना पीते है तो, यह लिवर की सफाई करता है। लौंग में दरअसल यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो पेट की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। लिवर के लिए लौंग के पानी को बेहतर बताया गया है।

3- ओरल समस्याओं के लिए लौंग के पानी का सेवन करना चाहिए। लौंग में मौजूद यूजेनॉल कई जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होते है। यहां पर लौंग के पानी का सेवन करने से मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है। आपका मुंह बैक्टीरिया-फ्री रहता है।

4- भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता से ग्रसित हम रहते है। लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. सोने से पहले लौंग का पानी पीने से स्ट्रेस फ्री फील हो सकता है।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी