जानिए किसे और कब लेना चाहिए मल्टीविटामिन (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

कब और किसे लेना चाहिए मल्टीविटामिन? जानिए इसके सेवन का सही तरीका और फायदे

Benefits of Multivitamin: मल्टीविटामिन का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद तो होता है लेकिन डाइट की छोटी-छोटी कमी को पूरा करने वाली यह आदत नुकसानदायक भी हो सकती है।

दीपिका पाल

Uses of Multivitamin: अच्छी सेहत के लिए बेहतर खानपान का लेना जरूरी होता है लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली और अनुचित खानपान शरीर पर बुरा असर डालता है। कई बार खानपान सही नहीं लेने से विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है। पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए हर कोई जरूरी मल्टीविटामिन लेते है।

मल्टीविटामिन का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद तो होता है लेकिन डाइट की छोटी-छोटी कमी को पूरा करने वाली यह आदत नुकसानदायक भी हो सकती है। चलिए जान लेते है किसे और कब, कितनी मात्रा में मल्टीविटामिन का सेवन करना चाहिए।

जानिए क्या होता हैं मल्टीविटामिन खाने से

मल्टीविटामिन का सेवन करने से शरीर को एनर्जी की पूर्ति होती है तो वहीं पर कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है। आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए मल्टीविटामिन काफी फायदेमंद होता है यह विटामिन डी से लेकर सभी मल्टीविटामिन की पूर्ति करता है। अगर आप रोज का खाना और लाइफस्टाइल सही नहीं रखते है तो आपको मल्टीविटामिन के सेवन की आवश्यकता हो सकती है।

जानिए कब लेना चाहिए मल्टीविटामिन

यहां पर मल्टीविटामिन का किसे करना करना चाहिए। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट मानते है कि, इसे लेने की कोई तय उम्र नहीं है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, महिलाओं (गर्भावस्था या मेनोपॉज में) से लेकर बुजुर्गों तक कोई भी मल्टीविटामिन ले सकता है। मल्टीविटामिन बिना डॉक्टर की सलाह से नहीं लेना चाहिए। अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो तो आप मल्टीविटामिन का सेवन कर सकते है। या फिर आप स्ट्रेस में रहने के साथ मल्टीविटामिन का सेवन कर सकते है।

जानिए कैसे करना चाहिए मल्टीविटामिन का सेवन

यहां पर मल्टीविटामिन का सेवन करने के लिए समय और सही तरीका होना बेहद जरूरी है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए नाश्ते या फिर दोपहर के खाने के समय मल्टीविटामिन को लिया जा सकता है। यहां पर आप मल्टीविटामिन को खाने के साथ लेते है तो शरीर में यह अच्छी तरह से एब्जॉर्ब हो जाता है। इसके अलावा आपको खाली पेट में या देर रात मल्टीविटामिन का सेवन नहीं करना चाहिए। याद रखें मल्टीविटामिन का सेवन केवल जरूरत पड़ने पर करना चाहिए।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान