पपीते के पत्ते के इस्तेमाल से फायदे (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधि माने जाते है पपीते के पत्ते, जानिए इसके इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे

Benefits of Papaya Leaves: पपीते के पत्ते प्राकृतिक औषधि के रूप में कई रोगों से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं।इसके नियमित और सही मात्रा में सेवन से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है।

दीपिका पाल

Benefits of Papaya Leaves: अच्छे स्वास्थ्य के लिए पपीते का सेवन करना बेहतर होता है। आयुर्वेद में पपीते को स्वास्थ्यकर माना गया है तो वहीं पर इसके पत्तों को औषधि रूपी कहलाते है। पपीते के साथ ही इसके पत्तों में भी प्रचुर मात्रा में गुण पाए जाते है। कई बीमारियों से बचाव और गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पपीते के पत्ते राहत दिलाने का काम करता है।

पपीते के पत्ते प्राकृतिक औषधि के रूप में कई रोगों से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं।इसके नियमित और सही मात्रा में सेवन से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है।

पपीते के पत्ते में पाएं जाने वाले गुण

अगर आप पपीते का सेवन करते है तो इसके पत्तों में भी कई गुण पाए जाते है। पपीते के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, ई और कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे मिनरल पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते है। अगर हम इसका सेवन कर रहे है तो हमारी सेहत को फायदा मिलता है।

जानिए पपीते के पत्ते के सेवन से लाभ

अगर आप पपीते के अलावा इसके पत्तों का इस्तेमाल या सेवन कर रहे है तो आपको कई तरह के लाभ मिल सकते है।

1- पपीते के पत्ते का सेवन डेंगू के इलाज के रूप में करने से फायदे मिलते है। डेंगू की बीमारी में पीड़ित व्यक्ति के ब्लड प्लेटलेट्स (प्लेटलेट काउंट) कम हो जाते है। इसे बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते का सेवन किया जाता है। पपीते के पत्तों का रस रोगी को देने से प्लेटलेट्स की संख्या में सुधार होता है वही पर इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम भी करता है।

2- लिवर की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को पपीते के पत्ते का सेवन करना चाहिए। जैसा कि, हम जानते है हमारे शरीर में लिवर एक जरूरी अंग के रूप में है जो शरीर के टॉक्सिन को मल-मूत्र के जरिए बाहर निकालता है। लिवर से जुड़ी बीमारियों, जैसे हेपेटाइटिस, फैटी लिवर और जॉन्डिस में पपीते के पत्ते कारगर हो सकते है।

3- पाचन के लिए पपीते के पत्तों का सेवन हेल्दी माना जाता है। पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम्स, जैसे पपेन और चाइमोपपेन, पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने और पाचन को सरल बनाने में सहायक होते हैं।

4- डायबिटीज रोगियों के लिए पपीते के पत्ते फायदेमंद माने गए है। दरअसल पपीते के पत्ते के सेवन से शरीर का इंसुलिन लेवल बढ़ता है वहीं पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप नियमित सेवन करते है आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल स्थिर बना रहता है।

5-इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते का सेवन फायदेमंद माना गया है। दरअसल पपीते के पत्ते में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने का काम करते है। बदलते मौसम के साथ पनपी संक्रमण जनित बीमारियों को कम करता है।

पपीते के पत्तों का सेवन

आप पपीते के पत्तों का सेवन कई तरीकों से कर सकते है। साथ ही आपको सावधानी बरतना भी इस दौरान चाहिए। रस: पपीते के पत्तों का रस निकालकर रोजाना एक से दो चम्मच लेना लाभकारी हो सकता है. चाय: पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर चाय के रूप में सेवन किया जा सकता है. पाउडर: सूखे पपीते के पत्तों का पाउडर बनाकर इसे किसी भी पेय के साथ लिया जा सकता है।

इसके साथ ही पपीते के पत्तों का सेवन करते समय सावधानी बरतना भी जरूरी होता है। कई बार ज्यादा सेवन करने से फायदे के अलावा नुकसान मिलते है। गर्भवती महिलाओं को पपीते और इसके पत्ते का सेवन करने के दौरान सतर्कता बरतना चाहिए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO