स्क्वाट्स एक्सरसाइज (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सुबह के समय शुरू कर दें ये फैट कटर वर्कआउट, फुर्ती से घटेगा आपका वजन

सुबह के समय वजन घटाने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज स्क्वाट है इसे अगर आप हर सुबह 3 सेट 15- 15 बार करते है तो आपका वजन कम होता है इतना ही नहीं आपकी मांसपेशियां भी स्ट्रॉन्ग होती है।

दीपिका पाल

Health News: हेल्थ के लिए खानपान को बेहतर रखने के साथ ही एक्साइज करना भी बेहद जरूरी होता है। आजकल हर कोई अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते है और फिर वे मोटापा के शिकार हो जाते है। अगर आप अपने वजन को तेजी से घटाने की सोच रहे है तो आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो वजन घटाने के लिए जाना जाता है।

स्क्वाट, सुबह के समय वजन घटाने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज है इसे अगर आप हर सुबह 3 सेट 15- 15 बार करते है तो आपका वजन कम होता है इतना ही नहीं आपकी मांसपेशियां भी स्ट्रॉन्ग होती है।

बेस्ट कार्डियोवैस्कुलर वर्कआउट है स्क्वाट्स एक्सरसाइज

आपको बताते चलें कि, वजन को कम करने के लिए स्क्वाट्स एक्सरसाइज बेस्ट कार्डियोवैस्कुलर वर्कआउट में से एक है जो आपके वजन को कम करने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज से शऱीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम होता है और इसके फायदे भी बड़े अच्छे होते है।

जानिए स्क्वाट्स एक्सरसाइज के खास फायदे

अगर आप सुबह के समय रोजाना स्क्वाट्स एक्सरसाइज के तरीके अपनाते है तो आपको कई तरह के फायदे होते है जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे..

1- अगर आप स्क्वाट एक्सरसाइज के सुबह के समय करते है तो यह आपके शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए काफी है। जो लोग ऑफिस में डेस्क जॉब करते है उन्हें स्क्वाट के सेट लगाने चाहिए। स्क्वाट करने से उस अकड़न को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस तरह से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने से समग्र गतिशीलता में योगदान मिलता है।

2- यहां पर अगर आप स्क्वाट एक्सरसाइज को नियमित तौर पर करते है तो यह आपके शरीर में जांघों, कूल्हों और नितंबों (क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स) की मांसपेशियाँ सक्रिय करता है। हर किसी के लिए एक्टिव रहना जरूरी होता है जो मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। नियमित रूप से स्क्वाट करने से निचले शरीर में ताकत बनाने और सहनशक्ति में सुधार करने में मदद मिलती है।

3- शरीर में हड्डियों की मजबूती के लिए स्क्वॉट एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। प्रतिदिन स्क्वाट करने से हड्डियों का घनत्व बेहतर होता है जो शरीर के हर हिस्से की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली