सेतुबंध आसन (सौ. डिजाइन फोटो) 
हेल्थ

सिर्फ शरीर को फ्लेक्सिबल नहीं मेंटल हेल्थ में राहत देता है ये योगासन, जानिए आसन करने का तरीका

Benefits of Bridge Pose: अगर आप सेतुबंधासन को रोजाना कुछ मिनट के लिए करते है तो शरीर की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके करने के तरीके और स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा करते है।

दीपिका पाल

Bridge Pose Yogasan: सर्दियों का दौर चल रहा है इस मौसम में अक्सर ठंड के तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सर्दी-जुकाम संक्रमण जैसे मामले सर्दी के मौसम में मिलते है। इसके चलते खानपान और व्यायाम का संतुलन रखना चाहिए। योगासन, सर्दियों में किए जाने वाले बेहतर एक्सरसाइज में से एक है जिसे निरंतर करने से सेहत में फायदा मिलता है। आज हम बात कर रहे है सेतुबंधासन ( ब्रिज पोज) योग की। यह आसन योग में सबसे आसान और फायदेमंद है। इसे करते समय शरीर का आकार एक पुल जैसा बन जाता है, इसलिए इसका नाम सेतुबंधासन पड़ा। यह आसन न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति देने में भी बहुत मददगार है।

शरीर की कई समस्याओं से राहत

अगर आप सेतुबंधासन को रोजाना कुछ मिनट के लिए करते है तो शरीर की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके अलावा इस आसन को करने के लिए खास बात है कि, ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती, लेकिन इसके फायदे काफी बड़े होते हैं।

जानिए सेतुबंधासन करने का तरीका

स्टेप 1- सेतुबंधासन योग करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को बगल में रखें। स्टेप 2- अब धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास ले आएं। स्टेप 3- हिप्स को जितना हो सके फर्श से ऊपर की तरफ उठाएं। स्टेप 4- कुछ देर के लिए इस स्थिति में सांस को रोककर रखें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस पूर्ववत अवस्था में आ जाएं।

जानिए सेतुबंधासन करने के फायदे

अगर आप सेतुबंधासन नियमित रूप से करते है तो आपकी सेहत को फायदे मिलते है, ऐसे ही कुछ लाभों पर चर्चा करते है।

1- सेतुबंधासन करने से मानसिक लाभ मिलते है। भागदौड़ जिंदगी में लोग खुशी के पल ढूंढ नहीं पाते है और जिंदगी में स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या की चपेट में आ जाते है। यहां पर योगासन में से एक सेतुबंधासन करने से दिमाग शांत होता है और नर्व सिस्टम को आराम मिलता है। इस आसन में छाती और फेफड़ों का विस्तार होता है, जिससे शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है और तनाव कम महसूस होता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना थोड़ा समय इस आसन को करते है तो आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

2-नियमित रूप से सेतुबंधासन करने से फिजिकल हेल्थ को फायदा मिलता है। यह योगासन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जिस समय आप आसन को पकड़कर रखते हैं, उस दौरान जांघ, पिंडलियों और कूल्हों की मांसपेशियां अच्छी तरह खिंचती हैं, जिससे उनमें ताकत और लचीलापन आता है। इसके अलावा यह आसन उदर (एब्डोमिनल ऑर्गन) को भी सक्रिय करता है। इस वजह से पेट से जुड़ी कई छोटी-मोटी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

3- सेतुबंधासन करने से पाचन और कब्ज जैसे समस्याओं पर राहत मिलती है। यहां पर सेतुबंधासन करने से पेट के आसपास की नसों को सक्रिय करने का काम यह करता है। इस आसन को करने से पाचन बेहतर होता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, वे इस आसन से काफी फायदा पा सकते हैं। यह आसन पेट के अंगों को मसाज देता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

यदि आप पहली बार यह आसन करने जा रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह और निगरानी में ही करें।

आईएएनएस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान