व्यायाम के बाद नहाना कब सही ( सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

व्यायाम के बाद नहाने का क्या होता है सही समय, जानिए आयुर्वेद में स्नान करने के फायदे भी

Ayurveda Guidelines On Post-Workout Bath: व्यायाम के बाद नहाना कब सही, आयुर्वेद में स्नान का समय,एक्सरसाइज के बाद नहाने का अंतर, जिम के बाद कितनी देर में नहाएं, आयुर्वेद अनुसार नहाने के नियम।

दीपिका पाल

Best Time To Shower After Exercise: अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ खानपान और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी की जीवनशैली व्यवस्थित नहीं होती है गलत खानपान की आदतें, व्यायाम को शामिल नहीं करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो जाती है। व्यायाम करना सेहत के लिए जरूरी होता है लेकिन क्या आप इससे जुड़े सही नियम के बारे में जानते है। जिम या सुबह की एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाना लगभग हर किसी की आदत होती है कई लोग तुरंत नहा लेते है जो सही आदत नहीं। व्यायाम करने के कुछ देर बाद नहाने को सही माना गया है।

जानिए आयुर्वेद में नहाने का सही समय

आयुर्वेद में स्नान यानि नहाने के नियमों के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, व्यायाम के बाद स्नान करने का सबसे अच्छा समय कम से कम आधा घंटा (30 मिनट) बाद माना जाता है। यहां पर आयुर्वेद में माना जाता है कि, स्नान सिर्फ शरीर की सफाई नहीं बल्कि एक तरह का ध्यान और वेलनेस रिचुरल होता है। एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए क्योंकि व्यायाम या एक्सरसाइज करने के बाद शरीर का तापमान गर्म रहता है। अगर तुरंत बाद नहा रहे है तो इससे मांसपेशियों में जकड़न, सिरदर्द या थकान हो सकती है।

व्यायाम के आधे घंटे बाद नहाने के फायदे

अगर आप व्यायाम खत्म होने के आधे घंटे के बाद नहाते है तो इसके आपको फायदे काफी मिलते है। आधे घंटे बाद नहाने से नींद गहरी आती है। बालों का झड़ना और रूखापन कम होता है। शरीर और मन में शांति, ताजगी और एनर्जी आती है। इसके अलावा पसीने की बदबू पूरी तरह खत्म हो जाती है। इसके अलावा बालों और त्वचा के लिए भी आधा घंटा नहाने के फायदे होते है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

व्यायाम करने के बाद क्या करें काम

इस बात को लेकर योग एक्सपर्ट कहते हैं कि, अगर आप व्यायाम या एक्सरसाइज करके बाहर से आए है या घर में कर रहे है तो आपको पहले शरीर का तापमान सामान्य करना जरूरी है। इस दौरान हल्का पानी पिएं, 10-15 मिनट आराम करें और सांसें सामान्य होने दें। फिर गुनगुने पानी से स्नान करें। गर्मियों में आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते है।

आयुर्वेद में बताया जाता है कि, नहाते समय गहरी सांस लेना चाहिए। वहीं पर पानी को शरीर पर धीरे-धीरे बहने दें और मन को शांत रखें। इससे न सिर्फ शरीर, बल्कि दिमाग भी पूरी तरह रिफ्रेश हो जाता है।

आईएनएस इनपुट के अनुसार

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी