Healthy Tips: बारिश हो या फिर कोई मौसम खानपान के प्रति सचेत रहना बेहद जरूरी होता है। अक्सर ऐसा होता है मार्केट से हम प्लास्टिक की थैलियों में लाया सामान फ्रिज में रख देते है। इस तरह की आदत आपके लिए भले ही सामान्य होगी लेकिन यह बड़ी बीमारियों को दस्तक दे सकती है।
हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि, प्लास्टिक की थैली में खाने की वस्तुओं को स्टोर करने से सेहत को नुकसान होता है। साथ ही बाहर से लाया हुआ फूड भी बारिश के मौसम में स्टोर करने के बाद खाना सही नहीं होता है। चलिए विस्तृत रूप से जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
अगर आप प्लास्टिक बैग्स में फूड को रखते है तो सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। बताया जाता है कि, खाने, पीने की चीजों को प्लास्टिक के बर्तन में रखने से इसमें समाए माइक्रोप्लास्टिक के गुण हमारे खाने, पीने से लेकर किचन में भी तेजी से घुल रहा है, जिसका असर हमारे सेहत पर भी पड़ रहा है। यहां पर बताया जाता है कि, माइक्रोप्लास्टिक इतने खतरनाक हो जाते है कि, इसके छोटे कण व्यक्ति के टिशूज में अब्जॉर्ब हो सकते हैं और खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकते हैं। रिसर्च ते अनुसार दावा किया है कि,96% तक चेक किए गए पैकेजिंग फूड में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है। एक अध्ययन में पाया गया कि, 80% लोगों के खून में माइक्रोप्लास्टिक मिला है. यानी की अब ज्यादातर लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं. वहीं, इससे दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ा है।
आप प्लास्टिक के बैग्स की जगह नेट के बैग्स, स्टील का बर्तन या फिर अच्छे मैटेरियल से बनी टोकरियों का इस्तेमाल कर सकते है।आप नेट के बैग्स, स्टील का बर्तन या फिर अच्छे मैटेरियल से बनी टोकरियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।