कचनार के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

शुगर लेवल कंट्रोल में मददगार है कचनार, जानिए आयुर्वेद में इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में

Ayurvedic Benefits Of Kachnar : कचनार शुगर लेवल कंट्रोल में सहायक माना जाता है। जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण, पाचन व थायरॉइड सपोर्ट समेत अन्य हेल्थ बेनिफिट्स और सेवन के तरीके।

दीपिका पाल

Kachnar For Blood Sugar: दुनियाभर में कई बीमारियों का जाल फैला हुआ है इसमें ही डायबिटीज की बीमारी लाइलाज बीमारी में से एक है। इस बीमारी के इलाज के लिए लोग महंगी-महंगी दवाईयों का सेवन करते है। दवाईयों के सेवन से बीमारी पर कंट्रोल तो होता है लेकिन आयुर्वेद में भी इस बीमारी का आराम छिपा है। डायबिटीज की बीमारी या शुगर को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक औषधि के रूप में कचनार का नाम आता है। यह सबसे खास औषधि है जो कई बीमारियों पर राहत देने का काम करती है।

आयुर्वेद में जानिए कचनार के बारे में

आयुर्वेद में कचनार को रामबाण औषधि के रूप में स्थान दिया गया है।कचनार को बहुमूल्य औषधीय पौधा माना जाता है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में आसानी से पाया जाता है। इसके फूल, पत्ते और विशेष रूप से छाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण सिद्ध होते हैं। सबसे खास बात यह है कि कचनार में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं और यह शरीर में कहीं भी गांठ को चाहे वह थॉयराइड की गांठ हो, नसों में गांठ, ब्रेन ट्यूमर या गर्भाशय में फाइब्रॉइड जैसी समस्या गलाने में मदद करता है।

जानिए कचनार के सेवन से मिलने वाले फायदे

यहां पर आयुर्वेदाचार्य द्वारा कचनार के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। अगर हम कचनार को खाते है तो इसके कई सारे फायदे मिलते है।

1- शरीर की किसी गांठ को गलाने के लिए कचनार की छाल फायदेमंद होती है।इसे उबालकर पीने या कचनार गुग्गुल के साथ सेवन करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। घर पर कचनार गुग्गुल बनाने का तरीका भी सरल है।

2- इसके लिए शुद्ध गुग्गुल को घी में पिघलाएं, फिर कचनार की छाल और पत्तों का रस मिलाकर पकाएं और छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रखें। सुबह-शाम दो गोलियां कचनार के काढ़े के साथ लें।

3- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कचनार का सेवन कर सकती है। कचनार के फूलों का काढ़ा पीरियड्स संबंधी अनियमितताओं और दर्द, ऐंठन में आराम देता है। बुखार के इलाज में भी छाल का काढ़ा उपयोगी सिद्ध होता है। कचनार के अर्क में मौजूद कैंसर विरोधी गुण कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं, जो इसे एक शक्तिशाली रसायन बनाते हैं।

4- अगर आप पेट खराब या पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है तो कचनार औषधि का सेवन कर सकते है।

5- डायबिटीज रोगियों के लिए इसके पत्तों का रस ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। त्वचा की समस्याओं जैसे एक्जिमा, दाद और खुजली में फूलों का लेप लगाने से फायदा मिलता है। मुंह के छालों के लिए भी छाल का काढ़ा प्रभावी है।

6-सेहत के लिए बेहद फायदेमंद कचनार का उपयोग सदियों से आयुर्वेद में किया जा रहा है और यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ध्यान रखें, किसी भी औषधि का सेवन करने से पहले डॉक्टर से इसकी मात्रा के बारे में जान लें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला