-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Why Plum Cake Is Eaten On Christmas Tradition
आखिर क्या है ये प्लम केक? क्रिसमस के मौके पर क्यों बढ़ जाती है इसकी अहमियत, जानिए बनाने का तरीका
- Written By: दीपिका पाल
Plum Cake On Christmas: क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है, सोचा है कभी, प्लम केक क्यों खाया जाता है? जानें इसके पीछे की खास परंपरा, इतिहास और वजह, जो इसे क्रिसमस का सबसे पसंदीदा केक बनाती है।

क्रिसमस का प्लम केक (सौ. सोशल मीडिया)
History Of Plum Cake: हर साल दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह खास दिन जहां पर ईसाई धर्म द्वारा मनाया जाता है लेकिन इस त्योहार को दुनियाभर के सभी लोग मनाते है। क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री से लेकर सजावट की सभी चीजों की अहमियत होती है। वहीं पर सैंटा क्लॉज इस क्रिसमस के त्योहार के खास है तो उनसे जुड़ी परंपराएं भी जरूरी होती है। लेकिन आपने कभी सोचा है आखिर क्रिसमस के मौके पर केक ही क्यों खाया जाता है वह भी प्लम केक। दरअसल इस केक का क्रिसमस से गहरा नाता है जिसे हर साल निभाया जाता है। चलिए जान लेते है प्लम केक और क्रिसमस के साथ की कहानी।
तो इस समय बना क्रिसमस का पहला प्लम केक
बात करें तो, क्रिसमस के लिए प्लम केक का इतिहास पुराना है। क्रिसमस बनाने का कॉन्सेप्ट 16 वीं सदी में आया था। क्रिसमस पर बनने वाला यह प्लम केक साधारण केक से बिल्कुल अलग होता है। पुराने समय में ब्रेड और सब्जियों को मिलाकर एक डिश बनाया करते थे. इस प्रथा को प्लम पुडीज की प्रथा कहा जाता था। यहां पर 16वीं शताब्दी में इसे पुडिंग से निकालकर उसमें गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाने लगा था. इसके बाद मक्खन, अंडा और उबाले गए फलों से भी प्लम बनाया जाने लगा। कई लोग इस प्लम केक को बनाने के लिए तंदूर का इस्तेमाल करते थे इस डिश को रखकर पकाने लगे। जहां पर धीरे-धीरे इस पकवान ने केक का रूप ले लिया। जहां पर प्लम केक हर साल क्रिसमस के मौके पर बनाया जाने लगा।
एक महीने पहले से की जाती है तैयारी
यहां पर क्रिसमस के लिए प्लम केक बनाने की तैयारी एक महीने पहले से शुरु हो जाती है। यहां पर क्रिसमस के मौके पर सबसे ज्यादा फ्रूट केक की मांग होती है वहीं इसमें ड्राई फ्रूट अधिक मात्रा में डले होते हैं। प्लम केक को फंगस से बचाने के लिए इस केक में सबसे ज्यादा किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है। इस केक को बनाने के लिए कई लोग दो महीने पहले ही किशमिश को धोकर और सुखा कर रख देते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि किशमिश से नमी बिल्कुल खत्म हो जाए। किशमिश सूखा होना जरूरी है नहीं तो आपका केक खराब हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Banana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई
Mango Kheer: गर्मियों में आम से बनाएं शाही मैंगो खीर, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन
Crispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Jamun Recipe: घर पर बनाएं 2 हेल्दी और टेस्टी जामुन रेसिपी, बारिश के मौसम में मिलेगा कूल-कूल स्वाद
जानिए प्लम केक बनाने का तरीका
यहां पर घर पर आप क्रिसमस के मौके पर आसान तरीके से प्लम केक को कुछ सामग्रियों की मदद से बना सकते है।
क्रिसमस प्लम केक के लिए सामग्री-
फ्रूट मिक्स के लिए:
1 कप किशमिश
1 कप कटे हुए आलूबुखारे या खजूर
1/2 कप कटे हुए कैंडीड संतरे के छिलके
1/4 कप कटे हुए सूखे अंजीर
1/4 कप कटे हुए बादाम या अखरोट
1/2 कप डार्क रम या संतरे का जूस
केक बैटर के लिए:
1 1/2 कप मैदा
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
1/4 चम्मच जायफल पाउडर
1/4 चम्मच लौंग पाउडर
3/4 कप अनसाल्टेड मक्खन
3/4 कप ब्राउन शुगर
3 बड़े अंडे
1/4 कप दूध
1 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट
कैरेमल सिरप के लिए:
1/2 कप दानेदार चीनी
2 बड़े चम्मच पानी
ऐसे करें प्लम केक तैयार
- ड्राई फ्रूट्स को रम या स्प्रिट में महीने भर पहले से भिगोया जाता है। इसके लिए बड़े बर्तन में किशमिश, आलूबुखारा, कैंडीड संतरा और अंजीर को डार्क रम या संतरे के जूस में भिगोकर रख दें।
- एक छोटे सॉस पैन में, चीनी को धीमी आंच पर तब तक पिघलाएं जब तक कि यह गहरे भूरे रंग में न बदल जाए। इसमें धीरे से पानी डालें और इसे लगातार चलाते रहें। सिरप को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- इसके बाद ओवन को 160°C पर पहले से गर्म करें। 9 इंच के गोल केक पैन में तेल या मक्खन लगाकर उसे ग्रीस कर लें। उसके ऊपर पार्चमेंट पेपर रखें।
- एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी, जायफल और लौंग पाउडर को एक साथ छान लें।
- दूसरे मिक्सिंग बाउल में, नरम किया हुआ मक्खन और ब्राउन शुगर को हल्का और फूला हुआ होने तक मिलाएं। ध्यान रखें कि यह फ्लफी होना चाहिए। अब इसमें
- एक-एक करके अंडे डालें, सुनिश्चित करें कि अगला अंडा डालने से पहले पहले डाला गया अंडा पूरी तरह से मिल जाए।
- ठंडा कैरेमल सिरप और वनिला एक्सट्रेक्ट मिलाएं, जिससे बैटर को एक रिच, सुनहरा रंग और टॉफी का स्वाद मिलेगा।
- धीरे-धीरे ड्राई सामग्री को गीले मिश्रण में मिलाएं। दूध को आराम से डालें और अच्छे से मिक्स करें जब तक यह अच्छी तरह से मिल न जाए। भिगोए हुए फल और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
ये भी पढ़ें- क्रिसमस के पहले इन चीजों से गुलजार होते है मार्केट, सजावट से लेकर गिफ्ट बॉक्स तक सब होता है शामिल
- बैटर को तैयार पैन में डालें और एक स्पैचुला से ऊपर की सतह को फ्लैटन और स्मूथ करें। पहले से गर्म ओवन में 1 घंटे के लिए केक को बेक करने के लिए रखें। आप इसे बीच में एक बार चेक भी कर सकते हैं।
- केक को वायर रैक पर रखने से पहले 10 मिनट तक पैन में ठंडा होने दें। पूरी तरह से ठंडा होने के बाद, आप इसे एल्युमीनियम फॉइल का उपयोग करके लपेटें और 3-4 दिन के लिए 2-3 सेकंड गर्म करें। इससे स्वाद अच्छी तरह सेटल होगा।
Why plum cake is eaten on christmas tradition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














