बच्चों के लिए हेल्दी डाइट (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बच्चों की डाइट में शामिल कर लें ये खास प्रकार के सुपरफूड, फुर्ती से बढ़ेगी हाइट

Healthy Diet for Hights: अगर बच्चों को सही समय पर पौष्टिक आहार वाली थाली दी जाती है तो, हड्डियों की मजबूत ग्रोथ, हार्मोन के एक्‍ट‍िवेशन और मसल्स डेवलपमेंट में मदद मिलती है।

दीपिका पाल

Healthy Diet for Hights: बचपन से ही हाइट पर ध्यान देने की बात कही जाती रही है। पैरेंट्स अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट को बेहतर बनाते है। कई बार ऐसा होता है कि, बच्चे की उम्र के हिसाब से उसकी हाइट नहीं बढ़ पाती है। इसका कारण गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल होती है। डॉक्टरों के अनुसार माना गया है कि, बच्चों की हाइट को बढ़ाने के लिए जेनेटिक फैक्टर काम करते है कई बार एक्सरसाइज का लेवल सही रखने से भी हाइट बढ़ती है।

अगर बच्चों को सही समय पर पौष्टिक आहार वाली थाली दी जाती है तो, हड्डियों की मजबूत ग्रोथ, हार्मोन के एक्‍ट‍िवेशन और मसल्स डेवलपमेंट में मदद मिलती है।

हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

आप बच्चे की हाइट को बढ़ाने के लिए उसकी डाइट में इस प्रकार की चीजों को शामिल कर सकते है...

1- बच्चे के शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे स्त्रोत दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की आवश्यकता होती है। इसका सेवन करने से शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है तो वहीं पर लंबाई बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए बच्चों को रोजाना दो गिलास दूध और डेयरी प्रोडक्ट जरूर खि‍लाने चाह‍िए।

2- दूध के अलावा बच्चे को सुबह नाश्ते में अंडे भी देना चाहिए, अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन, विटामिन डी और फैटी एसिड पाया जाता है, जिसके कारण अंडे को हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ बढ़ती है। अंडे खाने वाले बच्चों की ग्रोथ अन्य बच्चों के मुकाबले ज्यादा तेजी से होती है।

3- बच्चों की हाइट को बढ़ाने के लिए डाइट में हरी सब्जियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।पालक, ब्रोकली, मेथी जैसी हरी सब्जियों में आयरन और विटामिन भरपूर होते हैं। इन चीजों के खाने से बच्चों की बोन डेंसिटी और इम्यूनिटी पावर दोनों ही मजबूत होते है। अगर बच्चे को पसंद ना आए तो, हरी सब्‍जि‍यां पराठा, सूप या सैंडविच के रूप में दे सकते है।

4-बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और नट्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए बादाम, अखरोट और किशमिश का सेवन कर सकते है। हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं. ड्राई फ्रूट्स को रोजाना बच्चों को भिगोकर खिलाना सबसे अच्छा तरीका होता है, क्योंकि इससे पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।

5- बच्चों की डाइट में सोयाबीन या दालों को भी शामिल किया जाना चाहिए। यह प्रोटीन और अमीनो एसिड का अच्छा सोर्स होती है. यह बच्चों के मसल्स और टिश्यू ग्रोथ को सपोर्ट करती है।

6- बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आप डाइट में रागी और केला जैसी चीजों को भी शामिल कर सकते है।रागी दूध से तीन गुना ज्यादा कैल्शियम देती है और बच्चों के हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है। केला पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो कि शरीर में कैल्शियम अवशोषण करने में मदद करता है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन