जानें मूंगदाल की रेसिपी (सौ.डिजाइन फोटो) 
हेल्थ

इन खाने के तरीकों से डाइट में शामिल करें गुणकारी मूंगदाल, मोटापा भागेगा दूर

भलें ही हम कितना भी पसीना जिम में बहा दें नुकसान तो होता ही है। आज हम आपको खाने की एक ऐसी चीज मूंगदाल के सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे है। जो आपको फिट रखते है और वजन बढ़ने की समस्या नहीं आती है। 

दीपिका पाल

Moongdal Benefits: सेहत के लिए हर तरीके के चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। मौजूदा खराब लाइफस्टाइल की वजह से और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवनन से सेहत पर खराब असर पड़ता है। भलें ही हम कितना भी पसीना जिम में बहा दें नुकसान तो होता ही है। आज हम आपको खाने की एक ऐसी चीज मूंगदाल के सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे है। जो आपको फिट रखते है और वजन बढ़ने की समस्या नहीं आती है।

वजन को करता हैं कंट्रोल

यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार , वजन को कम करने के लिए मूंगदाल का सेवन करना जरूरी होता है। इस मूंगदाल में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते है जो वजन को कम करता है। इसका कारण है कि आपको इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और यह वजन को कम करता है। आइए जानते हैं कि वेट लॉस के लिए मूंग दाल को डाइट में कैसे शामिल करें।

घर में बनाएं मूंग दाल की ये डिशेज

यहां पर अपनी सेहत को अच्छी करने के लिए आप मूंगदाल की डिशेज बना सकते है जो इस प्रकार है...

मूंग दाल के स्प्राउ्ट्स

हेल्थ के लिए आप रोजाना सुबह आप मूंग दाल के स्प्राउट्स भी खा सकते हैं. फाइबर से भरपूर इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और भरपूर मात्रा में पोषण मिलेगा. इससे वेट लॉस करने में मदद मिलेगी।

मूंग दाल का चीला

वजन को कम करने के लिए लोग इसे नाश्ते के तौर पर मूंग दाल का चीला शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए दाल को पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह ग्राइंड करके पेस्ट बना लें. आप चाहें तो इसमें कुछ सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं. इस चीले को तवे पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

मूंगदाल के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

मूंग दाल की खिचड़ी

आप मूंग दाल की खिचड़ी भी खा सकते हैं. ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जिसे पचाना बहुत आसान होता है. अगर आप वेट लॉस जर्नी में हैं तो मूंग दाल की खिचड़ी को डाइट में जरूर शामिल करें. इसके अलावा, आप सूप भी पी सकते हैं. इससे भी वेट लॉस में फायदा मिलता है.

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन