पान मसाला के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

पान मसाला की आदत छुड़ाने के कारगर उपाय जानिए, वरना जानलेवा कैंसर का करना पड़ेगा सामना

पान मसाला सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। नियमित रूप से पान मसाला खाने से कैंसर सहित फेफड़ों से जुड़ी बीमारी व लिवर की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में पान मसाला खाने की आदत को कुछ घरेलू नुस्खो से छुटकारा मिल सकती है।

सीमा कुमारी

Side effects of Pan Masala: भारत में कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान और तंबाकू है। आपको बता दें, तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में खतरनाक है। ये जानने के बावजूद दुनिया की एक बड़ी आबादी इसे धड़ल्ले से खाती आ रही है। पान मसाला, गुटखा और अन्य तंबाकू युक्त चीजों पर सेहत संबंधी चेतावनी लिखी होती है और इसके बावजूद लोग इसका सेवन करते हैं।

अगर आपका पार्टनर भी पान मसाला खाते हैं, तो यह आपके लिए चिंता की बात हो सकती है। पान मसाला खाना एक अच्छी आदत कभी नहीं हो सकती। अपने पार्टनर से पान मसाला की आदत छुड़वाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यहां आइए जानते हैं पान मसाला के सेवन से होने वाले नुकसान।

पान मसाला के सेवन से होने वाले नुकसान :

मुंह के कैंसर का खतरा

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पान मसाले के सेवन से मुंह के कैंसर खतरा हो सकता है। कई लोग इसे शौकिया तौर पर खाना शुरू कर देत हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसके आदि हो जाते हैं। अगर, आपका पार्टनर भी पान मसाला खाता है तो यह मुंह का कैंसर बढ़ा देता है। पान मसाला में कई हानिकारक रसायन होते हैं जो मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपका कर्तब्य बनता है कि अपने पार्टनर को इसके सेवन से होने वाले दुष्परिणाम बताएं।

फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं

पान मसाले के सेवन से फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकता है। यह फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकता है, क्योंकि इसमें निकोटिन और अन्य रसायन होते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में प्रवेश कर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, पान मसाला मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है, जिससे तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मसूड़ों की समस्याएं

आपको बता दें, पान मसाला के खाने से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि दांतों का पीलापन, मसूड़ों की सूजन और दांतों का टूटना। जो लोग रेगुलर पान मसाला खाते हैं उनके दांत उम्र से पहले ही खराब हो जाते हैं। अगर, आपका पार्टनर पान मसाला खाने के आदी है तो उन्हें इन चीजों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम बताए।

बढ़ जाता है दिल का खतरा

पान मसाला में कई हानिकारक रसायन होते हैं जो हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकते हैं। जब आप पान मसाला रेगुलर खाते हैं तो यह दिल के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। पान मसाले का रस आपके दिल पर काफी प्रभाव डालता है।

पान मसाला की आदत छोड़ने के उपाय:

अगर आपका पार्टनर पान मसाला खाता है, तो उसे इस आदत से छुटकारा दिलवाना बेहद जरूरी है। सबसे पहले, उसे इस आदत के स्वास्थ्य पर होने वाले असर के बारे में बताएं। आप उसे निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी दे सकते हैं, जो उसे इस आदत को छोड़ने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, काउंसलिंग भी एक अच्छा उपाय हो सकता है, जो उसे मानसिक रूप से इस आदत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी