आंखों की देखभाल के लिए अपनाएं ये 10 जरूरी टिप्स(सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया से ऐसे बचाएं आंखों को, थोड़ी सी सावधानी जरूर रखें

Eye Care Tips:बारिश के दिनों में आंखों में संक्रमण और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता हैं। इसलिए इस मौसम में आंखों की साफ-सफाई और देखभाल के जरूरी टिप्स के बारे में जान लीजिए।

सीमा कुमारी

Monsoon Eye Care Tips: बारिश का मौसम, एक तरफ जहाँ दिल को सुकून देता है, वहीं दूसरी तरफ़ यह मौसम कई तरह की बीमारियों को भी ले आता हैं। नमी और गंदगी की वजह से इस मौसम में आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे संक्रमण, जलन, खुजली, आंखें लाल होना आदि आम हो जाती हैं।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, मानसून के दौरान बढ़ी हुई नमी और गंदगी से आंखों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। यदि समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये संक्रमण आपकी दृष्टि को भी प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको मानसून में अपनी आंखों को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए जानें बारिश के मौसम में आंखों को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने के कुछ टिप्स

आंखों की देखभाल के लिए अपनाएं ये 10 जरूरी टिप्स

1. आंखों को बार-बार न छुएं

एक्सपर्ट्स  के मुताबिक, बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी फैलते हैं। गंदे हाथों से आंखों को छूने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा साफ हाथों से ही आंखों को छुएं या बेहतर हो कि आंखों को बार-बार छूने से बचें।

2. आंखों की सफाई का रखें ध्यान

हर दिन सुबह और रात को सोने से पहले साफ पानी से आंखें धोएं। इससे धूल, गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

3. आंखों में जलन हो तो न घबराएं

अगर मानसून में आंखों में जलन या खुजली महसूस हो तो खुद से आई ड्रॉप डालने से बचें। पहले डॉक्टर से परामर्श लें और उचित दवा का इस्तेमाल करें।

4. कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो मानसून में थोड़ी सावधानी बरतें। बारिश के पानी से लेंस में बैक्टीरिया जा सकते हैं जिससे संक्रमण हो सकता है। बेहतर होगा कि इस मौसम में चश्मे का इस्तेमाल करें।

5. आंखों को गीला न रहने दें

बारिश में भीगने या पानी के संपर्क में आने से आंखें गीली हो जाती हैं। ऐसे में तुरंत साफ कपड़े से आंखों को पोंछ लें, ताकि फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सके।

6. आंखों के मेकअप का सही इस्तेमाल करें

मानसून में आंखों के लिए वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें। खराब या एक्सपायर हो चुके मेकअप प्रोडक्ट से आंखों को नुकसान हो सकता है।

7. पोषण से भरपूर आहार लें

आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार में विटामिन A, C और E से भरपूर चीजें शामिल करें जैसे गाजर, पालक, आम, दूध आदि।

8. मोबाइल और स्क्रीन टाइम करें कम

बारिश के दिनों में घर के अंदर ज्यादा समय बिताने के कारण लोग मोबाइल, लैपटॉप आदि का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे आंखें थक जाती हैं। हर 20 मिनट पर 20 सेकेंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर देखें।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप