आंखें रखनी हो ढलती उम्र तक तेज़, तो अपनाएं कुछ ये टिप्स, 40 की उम्र तक चश्मा भी रहेगा दूर

उम्र बढ़ने के साथ शरीर के बाकी हिस्सों के साथ ही आंखों की हेल्थ पर भी असर देखने लगता है। ऐसे में अगर आप 40 की उम्र में प्रवेश कर रहे हैं और अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो यहां पर दिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
आंखें रखनी हो ढलती उम्र तक तेज़, तो अपनाएं कुछ ये टिप्स, 40 की उम्र तक चश्मा भी रहेगा दूर
इस तरह रखें अपने दिल का ख्याल, (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Health Tips: खूबसूरत और रंगीन दुनिया को देखने के लिए आंखों का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी आंखें कमजोर होने लगती है। लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताना, खराब डाइट लेना और तनाव आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सूखी आँखें, मोतियाबिंद और यहाँ तक कि दृष्टि हानि जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों में चश्मा न चढ़े, तो इसके लिए आपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर 40 की उम्र के बाद आंखों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। आज हम इस लेख में 40 की उम्र के बाद आंखों का कैसे ध्यान रखें के बारे में विस्तार से जानेंगे। ताकि आप बढ़ती उम्र के साथ अपने आंखों को सुरक्षित रख सकें।

स्क्रीन टाइम का ध्यान रखें

ज्यादातर लोग लैपटॉप पर अपना समय बिताते हैं। इसके लिए आप 20-20-20 नियम को अपना सकते हैं। हर 20 मिनट में, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। ये आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, तनाव को कम करता है।

नियमित रूप से कराएं चेकअप

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बढ़ती उम्र के दौरान आंखों की नियमित रूप से चेकअप कराएं। कम से कम साल में 1 बार आई टेस्ट जरूर कराएं। ताकि आंखों में होने वाली समस्याओं का पहले से पता चल सके।

सही डाइट लें

आंखों को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियाँ, बीटा-कैरोटीन के लिए गाजर और विटामिन-C के लिए आंवला को शामिल कर सकते हैं। अलसी और अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।

आंखों को UV किरणों से बचाएं

सूरज की रोशनी बहुत तेज होती है, खास तौर पर गर्मियों के मौसम में। यूवी किरणें मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी दूसरी बीमारियों के लिए मुख्य कारण हैं। इसलिए इससे आंखों को बचाना जरूरी हो जाता है।

ड्रॉप का इस्तेमाल कम करें

अगर आंखों के लिए ड्रॉप का इस्तेमाल कर रहे है तो इसका ज्यादा इस्तेमाल आंखों को खराब कर सकता है। सुखी आंखों से बचने के लिए हाइड्रेट रहे और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।