चाय (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

चाय को हेल्दी बनाना है? तो चीनी नहीं डालें ये चीजें; फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Healthy Tea: चाय को मीठा करने के लिए अक्सर लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसकी जगह हम कई चीजों से चाय को मीठा कर सकता है जो स्वास्थ्य के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

प्रीति शर्मा

Tea Without Sugar: भारत में चाय सिर्फ एक स्वाद नहीं है बल्कि यह दिन की शुरुआत करने का एक तरीका है। सुबह की चाय हो या शाम की थकान मिटाने वाली चुस्की चाय के बिना अधूरा सा लगता है। लेकिन ज्यादातर लोग चाय में काफी ज्यादा चीनी मिलाकर पीते हैं। जो लंबे समय के बाद सेहत पर बुरा असर डालने लगती है।

हम चाय के बारे में सुनते हैं कि यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल चाय में ज्यादा चीनी का सेवन डायबिटीज, वजन बढ़ने, ब्लड शुगर असंतुलन और थकान जसी समस्या की वजह बन सकता है। ऐसे में चीनी की जगह कुछ देसी और नेचुरल चीजों को चाय में डालकर उसे हेल्दी बनाया जा सकता है।

देसी खांड या गुड़

सबसे पहला और आसान विकल्स देसी खांड या गुड़ है। रिफाइंड चीनी की तुलना में यह मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। चीनी की जगह इसका सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल चाय की मिठास बनाए रखता है और नुकसान भी कम करता है।

शहद का इस्तेमाल

शहद चाय को मीठा बनाने का एक विकल्प हो सकता है। हल्की गर्म या गुनगुनी चाय में मिलाने के बाद इसका स्वाद बढ़ जाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर यह चाय सेहत का ख्याल रखती है।

मसाले बनाएंगे चाय को हेल्दी

चाय में अदरक, दालचीनी, इलायची और लोंग जैसे मसालों का इस्तेमाल प्राकृतिक फ्लेवर को जोड़ता है। जिससे चीनी की जरूरत अपने आम कम हो सकती है। ये मसाले खाना पचाने में काफी मदद करते हैं। साथ ही सर्दी खांसी से बचाव में भी काम आते हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर रोज की चाय में चीनी की मात्रा धीरे-धीरे कम कर दी जाए या हेल्दी विकल्प अपनाए जाएं तो शरीर पर इसका सकारात्मक असर दिखने लगता है। वजन कंट्रोल में रहता है। एनर्जी लेवल बेहतर होता है और मीठे की क्रेविंग भी घटती है।

अगर आप चाय छोड़ नहीं सकते हैं तो उसे सीमित मात्रा में पी सकते हैं। चीनी की जगह हेल्दी चीजों को डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं जो सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं होती है।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी