एक्सरसाइज करते हुए व्यक्ति (सौ. एआई) 
हेल्थ

जिम जाने का नहीं है समय? सोफे पर बैठे-बैठे काम के बीच घटाएं 5 किलो वजन! जानें ये स्मार्ट तरीका

Weight Loss Hacks: आज के समय में व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं होता। लंबे समय तक सोफे या कुर्सी पर बैठकर काम करना वजन बढ़ने की बड़ी वजह बन जाता है।

प्रीति शर्मा

Weight Loss Tips: आज की सिटिंग जॉब वाली लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या है। घंटों डेस्क पर बैठने से न केवल पेट की चर्बी बढ़ती है बल्कि शरीर सुस्त भी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जिम जाए सिर्फ काम के बीच छोटे-छोटे स्मार्ट बदलाव करके आप वजन घटा सकते हैं।

वजन घटाने का मतलब हमेशा भारी वर्कआउट या घंटों ट्रेडमिल पर दौड़ना नहीं होता। जिम के बाहर की जाने वाली शारीरिक गतिविधियां भी वजन घटाने में उतनी ही प्रभावी हैं। यदि आप दिन भर सोफे या ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो ये स्मार्ट तरीके आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं।

सिटिंग वर्कआउट

जब आप फाइल पढ़ रहे हों या मीटिंग में हों तब भी आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं। कुर्सी पर बैठे-बैठे अपने पैरों को सीधा उठाएं और 10 सेकंड तक होल्ड करें। इसके अलावा अपने पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ खींचें और छोड़ें। यह वैक्यूम एक्सरसाइज पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है।

फोन कॉल और वॉकिंग का तालमेल

अगली बार जब भी कोई फोन कॉल आए तो उसे बैठकर सुनने के बजाय कमरे में टहलते हुए बात करें। इसे वॉकिंग व्हाइल टॉकिंग कहते हैं। 30 मिनट की एक कॉल के दौरान आप अनजाने में ही लगभग 1000-1500 कदम चल लेते हैं जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है।

वॉटर थेरेपी और स्मार्ट स्नैकिंग

ऑफिस डेस्क पर हमेशा पानी की बोतल रखें। प्यास को अक्सर हम भूख समझ लेते हैं और अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं। दिन भर गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। चाय-कॉफी के बजाय ग्रीन टी या हर्बल टी का चुनाव करें और बिस्किट की जगह भुने हुए मखाने या नट्स खाएं।

सीढ़ियों का इस्तेमाल और माइक्रो-ब्रेक्स

हर एक घंटे के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें और अपनी जगह पर खड़े होकर स्ट्रेचिंग करें। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। ये छोटे बदलाव कैलोरी बर्न करने की दर को बढ़ा सकते हैं।

वजन घटाना एक निरंतर प्रक्रिया है। अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो इन डेस्क हैक्स को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। याद रखें छोटे-छोटे कदम ही बड़े परिणाम लाते हैं।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल