कैसे छुड़ाएं बच्चों को मिट्टी खाने की आदत (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बच्चों की मिट्टी खाने की आदत से परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं राहत

कुछ बच्चों को अक्सर मिट्टी खाने की आदत होती है। जिसके चलते बच्चे छोटी उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो सकते है। ऐसे में कुछ नेचुरल नुस्खों की मदद से आप बच्चों के मिट्टी खाने की आदत छुड़वा सकते है।

सीमा कुमारी

Parenting Tips: कई बच्चों में मिट्टी या फिर चॉक खाने की आदत होती है। मिट्टी खाने की आदत होने पर बच्चों को मौका मिलते ही वो मिट्टी खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन मिट्टी खाने वाले बच्चों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ने लगता है। ऐसे मे यहां हम आपको एक बेहद आसान ट्रिक बता रहे हैं, जो बच्चों की इस गंदी आदत को छुड़ाने में आपकी मदद कर सकती है। आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से-

कैसे छुड़ाएं बच्चों को मिट्टी खाने की आदत? जानिए

1. बच्चों को अन्य कार्यों में रखें व्यस्त

अगर आप अपने बच्चों को मिट्टी खाने की आदत छुड़ाना चाहते हैं, तो उन्हें मिट्टी वाले स्थान से दूर रखें और उन्हें किसी दूसरे कार्यों में व्यस्त रखें। अगर वह किसी दूसरे कार्य में व्यस्त रहते हैं, तो मिट्टी पर उनका ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में वे मिट्टी खाने की आदत को छोड़ सकते हैं।

2. भरपूर रूप से दें कैल्शियम

कुछ बच्चे शरीर मेंकैल्शियम की कमी के कारण मिट्टी खाने लगते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को भरपूर रूप से कैल्शियम दें। कैल्शियम युक्त खानपान से वे मिट्टी की ओर आकर्षिक नहीं होंगे। साथ ही अगर वे मिट्टी खा रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

3. लौंग का पानी

लौंग का पानी भी मिट्टी खाने की लत को छुड़ा सकता है। इसके लिए 6 से 7 लौंग लें। अब इस पीसकर चूर्ण तैयार करें। इस चूर्ण को पानी में डालकर उबालें। अब पूरे दिन में धीरे-धीरे इस पानी को 1-1 चम्मच अपने बच्चे को दें। इससे मिट्टी खाने की लत से छुटकारा मिल सकता है।

4. केला और शहद

अगर आपका बच्चा मिट्टी खा रहा है, तो उसे पके हुए केले के साथ शहद दें। इसके लिए 1 पके हुए केले को अच्छे से मैश करें। अब इसमें शहद की कुछ बूंदें डालें। तैयार पेस्ट को बच्चों को बीच-बीच में दें। इससे मिट्टी खाने की लत छूट सकती है।

5. प्यार से समझाएं

बच्चों को मिट्टी खाने की आदत को छुड़ाने के लिए कभी भी उन्हें डांटे या मारे नहीं, बल्कि उन्हें प्यार से समझाएं कि मिट्टी खाना सही नहीं होता है। अगर आप उन्हें मिट्टी खाने की वजह से बच्चों को मारते या फिर डांटते हैं, तो उन्हें मन में मनोवैज्ञानिक कुंठाएं पैदा हो सकती हैं। जो बच्चों के लिए और अधिक नुकसानदेय हो सकता है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी