डार्क सर्कल्स के घरेलू उपाय, (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

डार्क सर्कल्स से निपटने के बेहतरीन नुस्खे, आज़मा कर देखिए

डार्क सर्कल होना आजकल बहुत आम प्रॉब्लम हैं। इसके कई कारण हैं जिनमें स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या शामिल हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

सीमा कुमारी

Dark Circles Natural Remedies:आजकल की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी केयर करना ही भूल गए हैं। जिसका सीधा असर चेहरे पर देखने को मिलता है। स्किन की सही देखभाल न करने, बहुत अधिक तनाव और पर्याप्त नींद ना लेने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं।

यह समस्या न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों के लिए भी बड़ी समस्या बन चुकी है। इसके कई कारण होते हैं जिनमें स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या शामिल हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू तरीके जिनसे आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-

आलू का रस

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों के नीचे के काले घेरे को हटाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू के रस को डार्क सर्कल वाली जगह पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

टमाटर और नींबू

टमाटर न सिर्फ डार्क सर्कल कम करते हैं, बल्कि त्वचा भी कोमल बनाते हैं। आप एक चम्मच टमाटर का जूस लीजिए, उसमें एक चम्मच नींबू मिलाइए और फिर इस मिक्सचर को आंखों पर लगाइए। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर धो लीजिए। इसे दिन में कम से कम दो बार करें, डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।

बादाम का तेल

सोने से पहले बादाम के तेल को आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसे रातभर के लिए लगा रहने दें और सुबह इसे धो लें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

दूध

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए दूध का इस्तेमाल काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको करना यह है कि रुई को कटोरी में रखे ठंडे दूध में डुबोना है और फिर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह रखना है। ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया ढका हो। 10 मिनट तक रुई रखे रहें और फिर सादे पानी से आंखें धो लें।

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए नारियल तेल की कुछ बूंदों को हल्के हाथों से आंखों के नीचे डार्क-सर्कल वाली जगह पर 1 से 2 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे पानी से धो लें।

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। साथ ही इससे त्वचा की रंगत साफ होती है। ऐसे में अगर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सिर्फ हर रात सोने से पहले गुलाब जल की कुछ बूंदों को डार्क सर्कल्स पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा।

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार