यूरिक एसिड कंट्रोल टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

शरीर में अगर बढ़ जाए यूरिक एसिड, तो क्या होगी बड़ी तकलीफें? तुरंत पढ़ें और हेल्थ को लेकर हो जाएं सावधान

High Uric Acid Symptoms: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन, किडनी स्टोन और गाउट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए क्या है कारण और बचाव के आसान उपाय।

सीमा कुमारी

Uric Acid Control Tips: मौजूदा समय में शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। इसका मुख्य कारण है हमारे खाने-पीने की गलत आदतें, खासकर ऐसे फूड्स जिनमें प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है। यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन, किडनी स्टोन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

लेकिन घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सिर्फ कुछ खाने की चीज़ों से परहेज करके आप इससे आसानी से निजात सकते हैं। आइए जानिए हाई यूरिक एसिड में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

हाई यूरिक एसिड में किन चीजों से परहेज करना चाहिए

रेड मीट और ऑर्गन मीट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूरिक एसिड के मरीजों के लिए मांसाहार, खासकर रेड मीट जैसे मटन और ऑर्गन मीट चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब शरीर इन्हें पचाता है, तो यूरिक एसिड का स्तर अचानक से बढ़ जाता है। इसलिए अगर यूरिक एसिड बढ़ गया है, तो नॉन वेज से कुछ दिन परहेज करना चाहिए।

सीफ़ूड

झींगा, केकड़ा, मैकेरल, सैल्मन जैसी मछलियां यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं।

एल्कोहल और बीयर

एल्कोहल और खासकर बीयर यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं।

सोडा और शुगर-रिच ड्रिंक

मीठी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स यूरिक एसिड बढ़ाने में योगदान करती हैं।

दालें और कुछ सब्जियां

शाकाहारी खाने में भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं। इनमें साबुत दालें, जैसे- राजमा, चना, उड़द और सब्जियां जैसे फूलगोभी, पालक और मशरूम शामिल हैं। इनमें मध्यम मात्रा में प्यूरीन होता है, लेकिन यूरिक एसिड बढ़ा होने पर इन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेकर खाएं।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए अपनाए ये टिप्स

  • भरपूर पर्याप्त पानी पिएं
  • ज्यादा फाइबर और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें
  • स्ट्रेस कम करें और नियमित व्यायाम करें

हाई यूरिक एसिड सिर्फ खान-पान पर ध्यान देकर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। सही डाइट अपनाकर आप जोड़ों के दर्द और किडनी की समस्याओं से बच सकते हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब