हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम

Herbal Leaves For Immunity: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो तुलसी, नीम समेत 5 औषधीय पत्तियां आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। जानिए कौन सा पत्तियां हो सकती हैं फायदेमंद।

सीमा कुमारी

5 Leaves To Boost Immunity:  बदलते मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इस दौरान शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में इम्यून मजबूत रहे तो इन पत्तियों का ज़रूर सेवन करें।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में ये पत्तियां हो सकती हैं फायदेमंद

  • तुलसी की पत्तियां करता है इम्यूनिटी बूस्ट

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, तुलसी की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण से भरपूर होती हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट चार से पांच तुलसी की पत्तियां खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं।

  • नीम की पत्तियां बेहद फायदेमंद

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, तुलसी की तरह नीम की पत्तियां भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। हफ्ते में दो से तीन दिन चार से पांच नीम की पत्तियां जरुर खाए।

  • पुदीने की पत्तियां हैं औषधीय गुणों का खजाना

अगर आपको सर्दी खांसी की समस्या है और आपका इम्यून कमजोर हो गया है तो उसे बूस्ट करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। यह पत्तियां एंटी फंगल से भरपूर होती हैं जो इंफेक्शन और वायरल को भी कंट्रोल करती हैं। रोजाना चार से पांच पुदीने क पाट्यों वाली चाय बनाकर पियें।

  • करी पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों गुणों से भरपूर

इम्यूनिटी बूस्ट करने में करी पत्तियां भी बेहद फायदेमंद बताई गई है। आठ से दस करी पत्ते को सुबह के समय नाश्ते के साथ या नाश्ते के पहले खाएं। एंटी बैक्टीरयल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों गुणों से भरपूर यह पत्तियां सर्दी खांसी में बेहद फायदेमंद है।

  • पपीते के पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

पपीते के पत्ते सेहत के लिए खासतौर पर तब फायदेमंद माने जाते हैं, जब शरीर कमजोर हो या प्लेटलेट्स कम हो रहे हों ये इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं। कई लोग डेंगू जैसी स्थितियों में भी पपीते के पत्तों के रस का उपयोग करते हैं।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG