Kela Khane Ke Fayde In Hindi: केला एक सस्ता सुपरफूड है, जिससे शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। सभी को अपनी लाइफस्टाइल हेल्दी रखनी है, इसके लिए हेल्दी डाइट भी जरूरी है। हमारे शरीर में एक्सरसाइज 20 फीसदी तो डाइट 80 फीसदी असर करती है।
अगर आप एक महीने तक रोजाना 2 केले खाते हैं, तो आपके शरीर में कुछ आश्चर्यजनक बदलाव देखे जा सकते हैं। केला एक ऐसा फल है, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। यह पोषण और स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय है। केले में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
इसका मतलब है कि केला इंस्टेंट एनर्जी देने वाला, लो-फैट और नेचुरल स्वीट फ्रूट है।
केले में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज) होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। सुबह-सुबह खाली पेट में या फिर वर्कआउट के आधे घंटे पहले और बाद में केला खाने से एनर्जी मिलती है, जिससे आप वर्कआउट के लिए तैयार होते हैं। साथ ही इससे थकान दूर होती है।
केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और दिल की सेहत को बनाए रखता है। इसके अलावा, इसमें कम मात्रा में सोडियम होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। रोजाना 2 केले खाने से आपका दिल हेल्दी रह सकता है।
केले में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यदि एक महीने तक इसका सेवन किया जाए, तो आप सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। केला हमारे शरीर को ताकतवर बनाता है। बता दें कि केले में मौजूद विटामिन सी, ए और फोलेट आपको तंदुरुस्त रखते हैं।
विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर केला त्वचा को चमकदार बनाने का काम करता है। इससे चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में नमी बनी रहती है। रोजाना 2 केले खाने से आपकी त्वचा में चमक बनी रहेगी। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं।
केला फाइबर से भरपूर होता है और इसी कारण इसे खाने से भूख जल्दी शांत होती है यानी अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
केले में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसे रेगुलर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इन सब के अलावा केला खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।