काले होंठों को नेचुरल तरीके से पिंक बनाने के आसान टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

अगर आपके होंठ भी पड़ने लगे हों काले, तो ये घरेलू नुस्खे दे सकते हैं आपको नर्म और गुलाबी होंठ

आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जो आपके होठों का रंगत बदलने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं और नेचुरल पिंक लिप्स पा सकते हैं।

सीमा कुमारी

कई बार खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिप्स का कलर काला पड़ने लगता है, जो दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जो आपके होठों का रंगत बदलने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं और नेचुरल पिंक लिप्स पा सकते हैं।

काले होंठों को नेचुरल तरीके से पिंक बनाने के आसान टिप्स

एलोवेरा जेल

काले होंठों को नेचुरल तरीके से पिंक करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है।एलोवेरा में मौजूद एलिसिन त्वचा का रंग हल्का करने में मदद करता है। रोजाना ताजा एलोवेरा जेल होंठों पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें। यह होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही होंठों को नमी पहुंचाने में भी मदद करता है।

हल्दी

आपको बता दें, हल्दी त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करती है। थोड़ी सी हल्दी में दूध या शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और होंठों पर लगाएं। 5–10 मिनट बाद धो लें। नियमित इस्तेमाल से होंठों का रंग साफ हो सकता है। इसके साथ ही आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे।

नींबू का रस

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले ताजा नींबू का रस होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें। यह होंठों का कालापन धीरे-धीरे कम करता है।

चुकंदर का रस

चुकंदर का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और होंठों को गुलाबी रंग देता है। ताजा चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें या रातभर के लिए छोड़ दें। यह आपके होंठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देगा।

ग्लिसरीन

काले होंठों को नेचुरल तरीके से पिंक करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते है। ग्लिसरीन को त्वचा की देखभाल में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह त्वचा को नमी देता है और उसे नरम बनाए रखता है। रोज रात को ग्लिसरीन लगाने से होंठों की काली परत धीरे-धीरे हल्की हो सकती है।

होंठों के काले होने से बचने के उपाय

  • चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करें।
  • स्मोकिंग बिल्कुल न करें।
  • सस्ती लिपस्टिक और लिप बाम का इस्तेमाल न करें।
  • होंठों पर जीभ बार-बार न लगाएं।
  • घर से बाहर निकलने पर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, लिप्स पर भी सनस्क्रीन लगाएं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक