ये चीजों का न करें सेवन (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दियों में भूलकर भी ना करें आप इन 5 चीजों का सेवन, शरीर को कर सकती है बीमार

5 Foods Avoid in Winter: सर्दी में शरीर को स्वस्थ और गर्म रखने के लिए कई चीजों का सेवन हम करते है लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जिसका सेवन करने से हर व्यक्ति को बचना चाहिए।

दीपिका पाल

Avoid Foods in Winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी होता है। कई चीजें सर्दियों में खाना फायदेमंद माना जाता है तो कई चीजें खाने से हर किसी को बचना चाहिए। सर्दी में शरीर को स्वस्थ और गर्म रखने के लिए कई चीजों का सेवन हम करते है लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जिसका सेवन करने से हर व्यक्ति को बचना चाहिए। हम बात कर रहे है इन 5 खाने और पीने वाले चीजों के बारे में जिनका सेवन सेहत के लिए सही नहीं होता है।

क्या है कारण

सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन करने से बचने के लिए हमें डॉक्टर सलाह देते है। यहां पर सर्दियों में पाचन धीमा हो जाता है तो वहीं पर पाचन अग्नि पेट की तेज होती है। यहां पर भूख ज्यादा लगती है औ इसे पचाने में समय सबसे ज्यादा लगता है।हमारा शरीर गर्मी बचाने के लिए महत्वपूर्ण अंगों के रक्त प्रवाह को कम कर देता है, जिससे अंग सामान्य से धीरे काम करने लगते हैं और ऐसा ही पाचन क्रिया के साथ होता है। ऐसे में कुछ खाद्य और पेय पदार्थ नुकसान पहुंचाकर बीमार कर सकते हैं।

इन चीजों का सेवन करने से बचें

आपको हम दैनिक जीवन में शामिल कुछ चीजों के सेवन से बचाव के बारे में बता रहे है।

1- दही

सर्दियों में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यहां पर सर्दियों में दही खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसकी ठंडी तासीर कफ की वृद्धि करती है और सर्दी, जुकाम, साइनस, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी की समस्या पैदा कर सकती है।

2-खीरा

सर्दियों में खीरे का सेवन करना भी सही नहीं होता है। इसे भी गर्म मौसम में ही खाते है। सर्दियों में खीरे का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन अग्नि को मंद करने का काम करता है, जिससे पेट पर खाना पचने की जगह सड़ने लगता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो खांसी का कारण भी बन सकती है।

3-अंकुरित अनाज

सर्दियों में अंकुरित अनाज का सेवन करना ज्यादा फायदा दिलाने वाला नहीं हो सकता है। यहां पर अंकुरित अनाज कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन से भरे होते हैं, लेकिन उन्हें पचाने में पेट को सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अंकुरित अनाज को कच्चा या आधा उबालकर खाया जाता है, जिससे पेट में गैस बनने और दर्द की समस्या हो सकती है।

4- मीठी चीजें

सर्दियों में मीठी चीजों का सेवन करना भी सही नहीं होता है। मीठी चीजें खाने से शरीर में वात और कफ दोष बढ़ जाता है। सर्दी के मौसम में गुड़ का इस्तेमाल हर खाद्य पदार्थ में किया जाता है। अगर कफ की परेशानी है तो गुड़ से परहेज करना चाहिए।

5-चाय और कॉफी का अत्याधिक सेवन

सर्दियों के मौसम में चाय और कॉफी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। कहते है कि, इन चीजों का सेवन करने से प्राकृतिक रूप से सर्दियों में प्राकृतिक रूप से वात दोष की वृद्धि होती है। ऐसे में चाय और कॉफी का सेवन पेट में जलन पैदा कर सकता है।

आईएएनएस के अनुसार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन