Health Benefits Of Eating Curry Leaves Daily: करीपत्ता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में भी असरदार है। इस मामूली दिखने वाले पते की तासीर ठंडी होती है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। बॉडी से टॉक्सिन निकालने के साथ ही यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में कारगर है। करी पत्ता स्ट्रेस हार्मोन को संतुलित करने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायक है।
बाल गिरने व डैंड्रफ की समस्या से निपटने में भी करी पत्ते का तेल फायदा पहुंचाता है। इसके लिए 25-30 करीपत्ते को धोकर सुखा लें। तीन टेबलस्पून नारियल के तेल को गरम करके उसमें करीपत्ते मिलाकर तब तक पकाएं जब तक कि पत्ते काले ना हो जाएं। इसके बाद इसे आंच से उताकर तेल को ठंडा करें और एक साफ बॉटल में भर लें। इस करीपत्ते के तेल को हफ्ते में कम से कम दो-तीन बार लगाएं।
एनीमिया की प्रॉब्लम व हीमोग्लोबिन कम होने पर नियमित रूप से करीपत्ते का सेवन लाभदायक रहता है। गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है, ऐसे में खाली पेट करी पत्ते चबाना फायदेमंद रहता है।
आंखों से जुड़ी परेशानियों में करी पत्ते का इस्तेमाल उपयोगी होता है। करी पत्ते में कैरोटीनॉयड युक्त विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो रेटिना की सुरक्षा करने के साथ-साथ आंखों की रोशनी की हानि व रतौंधी से भी आंखों को बचाता है। इसलिए नियमित रूप से करी पत्ते का सेवन करते रहने से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है।