विश्व नारियल दिवस को जानिए (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

World Coconut Day: दिल की सेहत से लेकर पाचन के लिए बेहतर होता है नारियल, जानिए इसके बारे में

World Coconut day 2025: हरे या कच्चे नारियल के अंदर पाया जाने वाला साफ और हल्का मीठा तरल पदार्थ ‘नारियल पानी’ प्राकृतिक रूप से ताजगी देने वाला पेय है। इसका स्वाद अखरोट जैसा होता है।

दीपिका पाल

Benefits of Coconut: हमारी प्रकृति कई चीजों और खानपान से समृद्ध है। इसमें ही नारियल सबसे खास फल है जिसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है। हरे या कच्चे नारियल के अंदर पाया जाने वाला साफ और हल्का मीठा तरल पदार्थ ‘नारियल पानी’ प्राकृतिक रूप से ताजगी देने वाला पेय है। इसका स्वाद अखरोट जैसा होता है और यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है।

कई तरह के रोगियों को नारियल पानी का सेवन करने के लिए कहा जाता है। आज नारियल की उपयोगिता को बनाएं रखने के लिए विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।

कब से शुरु हुआ दिवस

बताया जाता है कि, नारियल के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए पहली बार 2009 में दो सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया गया था, ताकि इसके बारे में लोग अधिक से अधिक जान सकें और इसकी खेती को बढ़ावा मिल सके। तब से प्रत्येक साल दो सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।

नारियल की खासियत

विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी मुख्य रूप से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से मिलकर बना होता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने, तंत्रिका और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को सहारा देने और पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और विटामिन बी समूह (राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट) की थोड़ी मात्रा भी होती है, जो ऊर्जा और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाती है। वहीं, मैंगनीज, जिंक और कॉपर जैसे खनिज एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा और कई शारीरिक प्रक्रियाओं में सहायक होते हैं।

जानिए नारियल के सेवन के फायदे

1- आप अगर नारियल का सेवन करते है तो यह दिल की सेहत के लिए सही होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को संतुलित करता है और हृदय पर दबाव कम करता है। नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा घट सकता है।

2- इसके अलावा नारियल का सेवन करने से स्किन और इम्यूनिटी बेहतर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी चेहरे पर ताजगी बनाए रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं।

3-नारियल पानी पेट को आराम देता है और मतली, एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है। यह दस्त के दौरान इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को भी ठीक करता है।

ये भी पढ़ें- 

4- अगर आप किसी भी मौसम में नारियल पानी का सेवन करते है तो, पानी और इलेक्ट्रोलाइट की प्रचुरता के कारण यह मल को नियमित करने में सहायक है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

इस तरह से कम कैलोरी और प्राकृतिक मिठास के कारण नारियल पानी आजकल हेल्दी ड्रिंक के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसका सेवन करने से सेहत बेहतर होती है।

आईएएनएस के अनुसार

ज्ञानेश कुमार की सैलरी पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कितनी मिलती है CEC को सुविधाएं

H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत सख्त, MEA ने बंधुआ मजदूर बयान को बताया आपत्तिजनक, दी नसीहत

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Ratan Tata Death Anniversary: नैनो से लेकर एयर इंडिया तक, रतन के वो बड़े फैसले जिन्होंने बदली भारत की तस्वीर

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे