चिया सीड्स फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Chia Seeds With Water or Yogurt: पानी में भिगोकर खाएं या दही में? हेल्थ के लिए जानें कौन सा तरीका है बेहतर

Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स को पानी में लेना फाइबर और हाइड्रेशन के लिए अच्छा है, तो गट हेल्थ के लिए इसे दही के साथ लेना बेहतर है। जानें इसे लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां।

रीता राय सागर

Chia Seeds With Water or Yogurt: चिया सीड्स को आजकल हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। चिया सीड्स में सभी प्रकार के जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगोकर या सुबह चिया वॉटर के फॉर्म में लिया जाता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चिया सीड्स को पानी के बजाय दही के साथ लेना अधिक फायदेमंद हो सकता है? एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार, दोनों तरीकों के अपने फायदे हैं, लेकिन दही के साथ चिया सीड्स लेने से फाइबर और प्रोबायोटिक्स का कॉम्बिनेशन मिलता है।

पानी में चिया सीड्स लेने पर क्या मिलता है?

चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। पानी में भिगोने पर इनके घुलनशील फाइबर पानी सोखकर जेल जैसा टेक्स्चर ले लेते हैं। इससे डाइट में फाइबर बढ़ाने और हाइड्रेशन में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको दही पसंद नहीं हैया आपको डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो पानी में भिगोया हुआ चिया सीड्स आपके लिए बेहतर विकल्प है।  

दही के साथ क्यों बेहतर हो सकता है?

चिया सीड्स में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए प्रीबायोटिक की तरह काम करता है। वहीं, दही से प्रोबायोटिक्स मिलते हैं यानी दोनों को साथ लेने पर प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक दोनों का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो गट हेल्थ को सपोर्ट करके उसे बेहतर बनाता है।

दही इस कॉम्बिनेशन में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए पोषण विशेषज्ञ चिया सीड्स को दही के साथ खाने की सलाह देते हैं।

कैसे खाएं चिया सीड्स?

चिया सीड्स को सीधे सूखा खाने के बजाय पहले पर्याप्त पानी में अच्छी तरह भिगोए। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने 4–5 घंटे तक भिगोने की सलाह दी जाती है। दही में चिया सीड् को भिगो कर उसके ऊपर कुछ नट्स और सीजनल फ्रूट डाल कर खानी चाहिए।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

कुछ लोगों में चिया सीड्स खाने से ब्लोटिंग और कॉन्सटिपेशन की समस्या बढ़ सकती है।  इसलिए शुरुआत कम मात्रा से करना बेहतर है और साथ ही पर्याप्त पानी पीना चाहिए। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या या निगलने में परेशानी है, उन्हें अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

दुनिया संकटों से जूझ रही, भारत फिर भी... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए PM मोदी, देशवासियों को दी बधाई

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता