करेला (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!

Bitter Gourd Tips: करेला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से नुकसान भी हो सकता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन पाचन समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य दिक्कतें पैदा कर सकते है।

सीमा कुमारी

Bitter Gourd Side Effects:भले ही करेला स्वाद में कड़वा होता है लेकिन, यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। खासतौर पर, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद बताया गया हैं। इसके अलावा, यह वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी काफी असरदार साबित हो सकता हैं।  लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें करेले के साथ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।

पोषक तत्वों का पावर हाउस करेला

आयुर्वेद में करेला को पोषक तत्वों का पावर हाउस बताया गया हैं। इसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन-C, जिंक, पोटैशियम, आयरन, मैंगनीज पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए औषधी से कम नहीं हैं।

करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

  • आम के साथ

एक्सपर्ट्स बताते है कि, करेले के साथ कभी भी आम नही खाना चाहिए। अगर आप करेले के साथ आम खाते है तो इससे आपको एसिडिटी, जलन की समस्या हो सकती हैं।

  • दही  के साथ

जिस प्रकार आम के साथ करेले खाने की मनाही हैं। ठीक उसी प्रकार दही  के साथ खाने की मनाही हैं। दही के साथ करेले को खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है जैसे रैशेज और खुजली, ये फूड कॉबिनेशन सबसे वर्स्ट माना जाता है।

  • दूध के साथ

दूध को हमेशा हेल्दी माना जाता है लेकिन अगर आप करेले की सब्जी खाने के बाद या उसका जूस पीने के बाद दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा पड़ सकता है। इन दोनों को साथ में लेने से कब्ज या पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

  • मूली के साथ

करेले को मूली के खाना नुकसानदायक होता है. दोनों की तासीर अलग-अलग होने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी और गले में कफ की समस्या भी हो सकती है। पहले से सर्दी-जुकाम है तो करेले के बाद मूली भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।

  • भिंडी के साथ

अगर आप भिंडी और करेले की सब्जी साथ में खाते हैं तो इससे पेट खराब हो सकता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इन दोनों को एक-साथ खाने से बचें ।

कुल मिलाकर, करेला सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन सही फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग

दीपावली में अबतक 6 लाख करोड़ का व्यापार, वोकल फॉर लोकल बनी ग्राहकों की पहली पसंद

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र