किचन की चीजों से चेहरे की देखभाल करती महिला (सौ. एआई) 
हेल्थ

फेस वॉश को कहें बाय-बाय! किचन में रखी ये चीजें चमकाएंगी चेहरा, मिलेगा दोगुना निखार

Skin Care Tips: खूबसूरत और दमकती त्वचा के लिए हमेशा महंगे फेस वॉश जरूरी नहीं होते। आपकी किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें त्वचा को गहराई से साफ करने और नेचुरल निखार देने में मदद कर सकती हैं।

प्रीति शर्मा

Home Remedies for Glowing Skin: आजकल बाजार में ऐसे फेस वॉश आ रहे हैं जो नेचुरल होने का दावा करते हैं लेकिन इनमें केमिकल्स होता है। ये केमिकल्स चेहरे के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देते हैं। अगर आप भी चेहरे की रंगत को अंदर से निखारना चाहते हैं और स्किन की परेशानियों को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

दही और ओटमील

अगर चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो गई हैं तो दही, ओटमील और शहद का स्क्रब सबसे कारगर है। ओटमील नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड रंगत को निखारता है। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरा खिल उठता है।

शहद, दूध और बेसन

सर्दियों में मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी चेहरा बेजान दिखता है। ऐसे में शहद, कच्चा दूध और बेसन का घोल बनाकर इस्तेमाल करें। बेसन गहराई से सफाई करता है दूध दाग-धब्बों को हल्का करता है और शहद त्वचा की नमी को लॉक कर देता है। यह ड्राई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। फेस वॉश के लिए ये नेचुरल तरीका काफी मददगार साबित होगा।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

अगर आप चिपचिपी स्किन से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और थोड़ा सा शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है जिससे बार-बार चेहरा धोने की जरूरत नहीं पड़ती। गुलाब जल चेहरे को ताजगी देता है और रोम छिद्रों को छोटा करता है।

हल्दी, बेसन और दूध

धूप से काली पड़ी त्वचा और मुहांसों के निशानों के लिए हल्दी, बेसन और दूध का पतला घोल तैयार करें। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर दिन में दो बार लगाएं। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो मुहांसों को रोकते हैं वहीं दूध स्किन को सॉफ्ट और बेदाग बनाता है।

किसी भी नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और हमेशा ताजी सामग्री का ही उपयोग करें।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना