फल फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Blood Sugar Control: इन फलों को खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, डाइट में जरूर करें शामिल

Fruits For Diabetes: ब्लड शुगर बढ़ने की चिंता में फल को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं। जानिए कौन से फल डायबिटीज के मरीज के लिए सेफ हैं और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है।

रीता राय सागर

Fruits For Blood Sugar Control: अगर आप डायबिटीज के मरीज है या ब्लड शुगर बढ़ने का डर रहता है, तो आमतौर पर लोग फल खाना छोड़ देते हैं। दरअसल, फल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती। फलों में नेचुरल शुगर यानी फ्रूकटोज के साथ फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं।

खास बात यह है कि फल खाना अधिक सुरक्षित है। फलों का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। फलों में शुगर के साथ फाइबर की मात्रा भी काफी होती है, जब कि जूस में केवल शुगर की मात्रा होती है।

अमरूद

अमरूद फाइबर वाला फल है और इसे साबुत खाने पर पेट भी ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है। डायबिटीज या ब्लड शुगर की चिंता करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में एक लिमिट में शामिल कर सकते हैं।

सेब को छिलके के साथ खाएं

सेब में फाइबर होता है और इसे साबुत खाना जूस पीने से बेहतर है। अगर आप ब्लड शुगर मैनेज कर रहे हैं तो छोटे आकार का पूरा सेब स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।

नाशपाती भी है अच्छा ऑप्शन

नाशपाती में फाइबर पाया जाता है और इसे साबुत फल की तरह खना चाहिए। इसे काटकर या इसका जूस निकालकर खाने के बजाय पूरा फल खाने से फाइबर का फायदा मिलता है।

बेरीज को भी कर सकते हैं शामिल

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी जैसे फलों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ताजे, फ्रोजन या बिना शुगर वाले फलों को बेहतर विकल्प मानता है।

संतरा खाएं, जूस नहीं

संतरा भी फल के रूप में खाया जा सकता है, लेकिन इसका जूस पीने से बचना चाहिए। साबुत फल में मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जबकि जूस आसानी से ज्यादा मात्रा में पी लिया जाता है और उसमें फाइबर कम हो सकता है और शुगर की मात्रा अधिक होती है।

फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ब्लड शुगर कंट्रोल में रहना शरीर की फंक्शनिंग के लिए जरूरी है। फल हेल्दी होने के बावजूद इनमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होती है। इसलिए फलों की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, एक छोटा साबुत फल या लगभग आधा कप फल में सामान्य तौर पर करीब 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, लेकिन सभी फलों में यह मात्रा समान नहीं होती है।

बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखने लिए एक हेल्दी डायबिटीज डाइट का ख्याल रखना अधिक जरूरी है।

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगें सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश