बालों पर कैसे करें मोथी दाने का इस्तेमाल,(सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बालों का असमय सफेद होना, झड़ना और रूखा हो जाने से हैं परेशान, तो मेथी का बीज कर सकता है कमाल, ख़ूबसूरत हो जाएंगे बाल

मेथी में कई गुणकारी औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, हेयर फॉल समेत अन्य बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो कंट्रोल करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सीमा कुमारी

Hairfall Tips: बालों का झड़ना,असमय सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। पुरुष हों या महिलाएं, हर कोई इस समस्या से परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई में मौजूद एक खास चीज इस समस्या का समाधान हो सकती है। जी हां आज हम बात कर रहे हैं मेथी के बीजों की।

मेथी में कई गुणकारी औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, हेयर फॉल समेत अन्य बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो कंट्रोल करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, इस्तेमाल करने की विधि जानते हैं-

बालों के लिए मेथी के बीज के फायदे

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेथी के बीजों में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। यह स्कैल्प को खुजली और जलन से भी बचाता है।

मेथी के बीज बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने में भी मदद कर सकते है। यह बालों को काला और चमकदार बनाता है और समय से पहले सफेद होने से रोक सकता है।

आपको बता दें, मेथी के बीजों में लेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है। साथ ही यह बालों को चमकदार और मुलायम भी बना सकता है।

मेथी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और बालों को टूटने से बचाता है।

बालों पर कैसे करें मोथी दाने का इस्तेमाल

मेथी दाने का पेस्ट

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, बालों के लिए मेथी दाने को आप तीन तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आप इसे पेस्ट की तरह लगा सकते हैं। इसके लिए आप मेथी दाने को पानी में कुछ देर भिगो लें और फिर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को शैम्पू करने से पहले 30 मिनट तक लगा कर रखें और फिर गुनगुने पानी से सिर धो लें।

मेथी दाना और दही

मेथी दाना और दही का इस्तेमाल भी बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप मेथी दाने को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह इसका पेस्ट बना लें। अब दो चम्मच दही में दो चम्मच मेथी दाने का पेस्ट मिला लें और सिर पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे कम से कम 40-45 मिनट रखने के बाद सिर धो लें।

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट