रोजाना विटामिन-ई कैप्सूल खाने के फायदे (सौ.सशल मीडिया) 
हेल्थ

Vitamin-E का एक कैप्सूल हर दिन खाने की सलाह आखिर क्यों देते हैं डॉक्टर्स, जानिए इसके लाजवाब फ़ायदे

हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिन है। विटामिन E स्किन के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट कर कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। आइए जानते है रोजाना विटामिन-ई कैप्सूल खाने के फायदे

सीमा कुमारी

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में विटामिन का होना बहुत ज़रूरी है। शरीर में विटामिन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है।

अगर बात विटामिन-E की करें तो, विटामिन E एक ऐसा कम्पाउंड है जिसे खाने से ना सिर्फ आप जवान रहते हैं, बल्कि ये आपको कई तरह के बीमारियों से भी बचाता है।

कई सारे फल और सब्जियों में विटामिन E भरपूर मात्रा मिलता है। लेकिन, कई बार इन चीजों को खाने के बाद भी शरीर में विटामिन-E की कमी होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर विटामिन E कैप्सूल खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना विटामिन ई कैप्सूल खाने से सेहत को क्या क्या फ़ायदा हो सकता है।

रोजाना विटामिन-ई कैप्सूल खाने के फायदे :

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या

महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे अधिक स्ट्रेच मार्क्स की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन-ई कैप्सूल्स में आप बादाम या नारियल तेल मिला कर लगाएं। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है।

बालों के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, विटामिन ई बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आप इसे सोने से पहले अपने बालों के स्कैलप पर अच्छी तरह लगाएं और सुबह धो लें। इससे बाल लंबे, काले और घने होने लगते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

विटामिन-ई कैप्सूल खाने से दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है। बता दें, दिल की बीमारी का बड़ा कारण नसों में कोलेस्ट्रॉल जमना होता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, हाई ट्राइग्लिसराइड भी खतरा बढ़ाते हैं। एक शोध के अनुसार ओमेगा-3 सप्लीमेंट के साथ विटामिन ई लेने पर कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और हाई बीपी का खतरा कम किया जा सकता है।

पीरियड्स का दर्द

विटामिन ई कैप्सूल खाने से पीरियड्स का दर्द से राहत भी मिल सकती है। पीरियड्स में ज्यादा और बार-बार पेल्विक दर्द, क्रैम्प का सामना करना पड़ रहा है तो यह डिसमेनोरिया की दिक्कत है। विटामिन-ई कैप्सूल लेने से महिलाएं इस दिक्कत से निजात मिल सकती है।

कमजोर याददाश्त और दिमाग फायदेमंद

विटामिन ई कैप्सूल लेने से याददाश्त मजबूत होती है। जैसा कि आप जानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी याददाश्त कमजोर होने लगती है, जिसे कॉग्नीटिव डिक्लाइन कहा जाता है। इसकी वजह से याददाश्त कमजोर होना, अल्जाइमर, डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में विटामिन-ई को शामिल करते है तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल