रोटी को सीधे गैस पर पकाने पर कैंसर का खतरा (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

घर की रोटी से कैंसर का खतरा, जानिए क्या बोल रहा है साइंटिफिक रिसर्च

रोटी को सीधे गैस पर पकाने पर कैंसर और अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स से बताया इसके पीछे का कारण।

सीमा कुमारी

Right Way To Make Chapati: रोटी के बिना भारतीय खाना आधूरा माना जाता हैं। भारतीय घरों में लंच और डिनर में खासतौर पर रोटी खाई जाती हैं। अगर, बात रोटी बनाने की करें तो, रोटी तो हर कोई बनाता हैं। हालांकि रोटी बनाने का जो तरीका होता है, वो हर किसी का अलग-अलग होता हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसे गलत तरीके से सेंकना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। कई लोगों का दावा है कि गैस की आंच पर रोटी सेंकने से कैंसर का खतरा बढ़ता हैं। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट का क्या कहना है और आपको किन गलतियों से बचना चाहिए-

गलत है रोटी सेंकने का ये तरीका

ऑस्ट्रेलिया में हुए शोध में ये जानकारी सामने आई है कि अगर आप रोटियों को उच्च तापमान पर पकाते हैं, तो कार्सिनोजेनिक यौगिकों का उत्पादन होता हैं। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है। अध्ययन के अनुसार कुकटॉप्स और एलपीजी गैस नाइट्रोजन डायऑक्साइड जैसी कई खतरनाक गैसों का उत्सर्जन करते हैं, जो कि आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। ये कैंसर और दिल संबंधित बीमारियों का कारण बनता है।

पुराने लोग ऐसे बनाते थे रोटी

विशेषज्ञों का कहना है कि पुराने समय में लोग रोटी को तवे पर ही दबाकर सेकते थे। वे रोटी को सीधी आंच पर नहीं रखते थे, बल्कि किसी कपड़े या दूसरी रोटी की मदद से तवे पर ही फुलाते थे। इससे रोटी में कोई हानिकारक केमिकल्स नहीं बनते थे और यह सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहती थी।

रोटी सेकते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान

अगर आप कैंसर और अन्य बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो रोटी सेकते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान

* रोटी को तवे पर ही अच्छी तरह सेंकें, सीधे आग पर न रखें।

* अगर आपको रोटी फुलानी है, तो इसे दबाने के लिए चिमटे की बजाय किसी कपड़े या दूसरी रोटी का इस्तेमाल करें।

* गैस स्टोव का इस्तेमाल करने के बाद रसोई में वेंटिलेशन रखें, ताकि हानिकारक गैसें बाहर निकल सकें।

* अगर संभव हो, तो इंडक्शन या इलेक्ट्रिक तवे का इस्तेमाल करें, ताकि गैस से निकलने वाले जहरीले तत्वों से बचा जा सके।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG