आंवला और नींबू में से क्या है ज़्यादा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

आंवला और नींबू में से क्या है ज़्यादा फायदेमंद, किसमें है ज़्यादा विटामिन सी, जानिए दोनों की ख़ासियत

Amla vs lemon nutritional value: आंवला और नींबू दोनों का सेवन फायदेमंद होता है। आंवला में नींबू, संतरा और दूसरे फलों से कहीं ज्यादा विटामिन C होता है। नींबू से ज्यादा आंवला फायदेमंद होता है।

सीमा कुमारी

Amla vs Lemon Benefits: सर्दियों के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बदलते मौसम और लगातर गिरते तापमान के कारण सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। सर्दियों में बाजार में कई मौसमी सब्जियां सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

अगर मौसमी सब्जियों में आंवला या नींबू की बात करें तो आयुर्वेद में आंवला और नींबू को दवा के जितना असरदार बताया जाता है। अगर जवान, खूबसूरत और बीमारियों से दूर रहना है तो रोजाना इन दोनों खट्टे फल खाना शुरू कर दें।

खट्टे फलों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करती है और बीमारियां दूर रहती हैं। इसके लिए आंवला और नींबू दोनों का सेवन बढ़िया विकल्प हैं।

 आंवला और नींबू में से क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंवला में नींबू से कहीं ज्यादा विटामिन C से होता है। रोजाना 1 आंवला खाने से डेली की विटामिन C की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। जबकि नींबू में आंवला से 20 गुना कम विटामिन C पाया जाता है।

  • इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि, आंवला खाने से इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है। इससे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

  • ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

आंवला फैट को पचाने और कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करना भी आसान हो जाता है। फैट स्टोरेज में भी आंवला मदद करता है। बालों को त्वचा के लिए आंवला को सबसे बेहतरीन फल माना जाता है।

  • आंखों की रौशनी तेज होती है

आंवला खाने से नज़र तेज होती है और बुढ़ापा दूर रहता है। वहीं नींबू खाने से पाचन में सुधार आता है और पेट फूलने की समस्या कम होती है। मोटापा घटाने में नींबू पानी असरदार काम करता है।

  • मेटाबॉलिज्म बूस्ट

रोजाना नींबू खाने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। वही नींबू बॉडी को डिटॉक्स करता है और खराब पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। नींबू शरीर को तुंरत एनर्जी देने और एक्टिव रखने का काम करता है। इससे आप खुद को कहीं ज्यादा रिफ्रेश फील करते हैं।

आंवला या नींबू,दोनों में किसमें विटामिन C ज्यादा होता है

एक्सपर्ट्स बताते है कि, नींबू से कई ज्यादा विटामिन C आंवला में पाया जाता हैं। एक मीडियम साइज के नींबू में करीब 30 mg तक विटामिन- C होता है।

वहीं, अगर आप एक मीडियम साइज का आंवला खाते हैं तो इससे आपके शरीर को 300 से 400 mg तक विटामिन C मिलता है। आंवला में नींबू, संतरा और दूसरे फलों से कहीं ज्यादा विटामिन C होता है जो आपकी डेली की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है। आप दिन में 1 आंवला खाकर विटामिन C की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग