गांजा के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Marijuana benefits in hindi: केवल नशे के लिए नहीं सेहत के फायदेमंद होता है गांजा, जानिए

Marijuana Side effects in hindi: हालिया स्टडी ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसमें गांजे के सेवन को कई बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद बताया है। दिल की बीमारी से लेकर दिमाग की बीमारियों के लिए है।

दीपिका पाल

Marijuana Side effects in hindi: अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ खानपान और बेहतर जीवनशैली रखने की आवश्यकता होती है। कई चीजों का सेवन सेहत के लिहाज से फायदेमंद होता है लेकिन कई सेहत पर दुष्प्रभाव डालने का काम करती है। आज हम गांजा या मरिजुआना के बारे में बात कर रहे है इसे हमेशा से नशे के पदार्थ की श्रेणी में रखा जाता रहा है लेकिन हालिया स्टडी ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसमें गांजे के सेवन को कई बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद बताया है। दिल की बीमारी से लेकर दिमाग की बीमारियों के लिए गांजे के सेवन से होने वाले फायदे बताए गए है।

जानिए क्या कहती है रिसर्च स्टडी

यहां पर नॉटिंघम यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार बताया गया कि, गांजा का सेवन करने से नींद की कमी और बैचेनी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा गहरी नींद के लिए गांजा अच्छा माना गया है। इसके अलावा एक अन्य रिसर्च के अनुसार, गांजा दिमागी स्ट्रोक को रोकने में भी बहुत असरदार है। उनके अनुसार गांजा स्ट्रोक के असर को दिमाग के कुछ हिस्सों में ही सीमित कर देता है। जिससे मस्तिष्क को नुकसान नहीं पहुंचता है। बता दें कि,यूरोपियन जर्नल ऑफ गेस्ट्रोलॉजी एंड हेप्टोलॉजी के अनुसार गांजे के इन फायदों को देखते हुए कई मरीजों का इलाज किया गया था। जिसमें करीब 86 प्रतिशत मरीजों का इलाज सफल हुआ।

जानिए इसके और भी फायदे

यहां पर गांजा का सेवन करने से कई सारे फायदे मिलते है जिसके बारे में आपको जानकारी शायद ना हो।

1- मिर्गी के दौरे को करें कम

यहां पर रिसर्च में बताया गया है कि, गांजे में मिलने वाले तत्व मिर्गी के दौरे को भी टाल सकते हैं। दरअसल गांजे में कैनाबिनॉएड्स कंपाउंड पाया जाता है, जो दिमाग को रिलैक्स महसूस कराता है। यह दिमाग में आराम देने वाली कोशिकाओं को एक साथ जोड़ने का काम करता है।

2- नर्व्स डैमेज के दर्द में आराम

बताया जाता है कि, नर्व्स डैमेज वाले दर्द के निवारण के लिए गांजे का सेवन करना चाहिए। शुगर से कई लोगों के हाथ वे पैर में जलन होती है। उसके लिए यह फायदेमंद होता है।

3-इम्यूनिटी बढ़ाएं

गांजे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार गांजा में मिलने वाला टीएचसी इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से हाने वाली ऑटोइम्यून डिसीज से बचाता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील