पटना एम्स में कोरोना के 7 नए मामले आए सामने  
हेल्थ

पटना एम्स में 7 मरीज पाए गए पॉजिटिव, आप भी सतर्क हो जाएं...फिर बढ़ रहे कोराना के मामले

कोरोना के मामले में भारत में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र,, केरल, दिल्ली, यूपी के साथ बिहार में कोराना तेजी से पांव पसार रहा है। आज पटना एम्स में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं।

यतीश श्रीवास्तव

पटना: देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्क हो जाएं और जरा भी लापरवाही न बरतें। देश के 20 राज्यों में अब तक कोरोना के मरीज पाए जा चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी के साथ बिहार में भी कोरोना ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पटना एम्स (AIIMS) में कोरोना के 7 मरीज पाए गए हैं। इनमें एक जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना को यदि अब भी हल्के में ले रहे हैं तो ये गलती न करें और अपना ध्यान रखें। कोविड 19 के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। केरला में सबसे अधिक 400 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इससे पहले कि ये महामारी फिर खतरनाक रूप ले, गाइडलाइंस का पालन करें और खुद और परिवार को सुरक्षित रखें।

पटना एम्स में एक साथ 7 मरीज मिले

बिहार में कोरोना विस्फोट हो चुका है। पटना एम्स हॉस्पिटल में कोरोना के 7 मामले सामने आए हैं। मरीजों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद से एम्स प्रशासन और बिहार स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही NMCH, PMCH, IGIMS जैसे बड़े अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी बड़े अस्पतालों में बेड की उचित व्यवस्था करने के साथ कोरोना की जांच के इंतजाम करने को लेकर भी सख्ती से निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना के लिए अलग जांच केंद्र

पटना के प्रमुख अस्पतालों PMCH, NMCH और न्यू गार्डिनर रोड हॉस्पिटल कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरना की जांच के लिए अलग से केंद्र बनाए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब डिवीजनल हॉस्पिटलों में भी कोरोना जांच को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। सभी जांच केंद्रों पर कोविड-19 टेस्ट के लिए रैपिड किट भी भेजवाई जा रही है।

अस्पतालों में कोरोना मरीज के अलग वार्ड

अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अलग से 14 बेड का वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आईसीयू में भी कोरोना मरीजों के लिए 3 बेड रिजर्व रखने के लिए कहा गया है। वार्ड में बेड के साथ ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था रखने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। डॉक्टर्स और स्टाफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कई राज्यों में कोरोना के मामले 

कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। केरल में अब तक सर्वाधिक 400 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी हैं। गाजियाबाद में 4 केस सामने आए हैं। पटना एम्स में भी 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा देश के अन्य कई राज्यों में कोविड के मामले सामने आ चुके हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी