आसान वर्कआउट फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

4-Minute Workout: दिन में सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, जानिए कैसे?

Quick Home Workout: दूसरे कामों के बीच एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो दिन में कुछ मिनट की एक्टिविटी से शुरुआत कर सकते हैं। जानें 4 मिनट का आसान वर्कआउट रूटीन और इसके फायदे।

रीता राय सागर

Highlights:

  • कुछ मिनट की शारीरिक गतिविधि भी लंबे समय तक बैठे रहने के नुकसान को कम करती है।

  • 4 मिनट में मार्चिंग, चेयर स्क्वैट्स, वॉल पुशअप्स और काफ रेज जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

  • सिर्फ एक बार 4 मिनट वर्कआउट करना पूरी फिटनेस जरूरत को पूरा नहीं करता है।

Short Workout Benefits: आजकल की लाइफस्टाइल बिजी है और इसी वजह से कई लोग चाहकर भी रोजाना वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। सुबह ऑफिस की तैयारी, दिनभर काम और शाम को घर की जिम्मेदारियों के बीच जिम या लंबी वॉक करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में 4 मिनट वर्कआउट यानी दिन में कुछ मिनट की एक्सरसाइज एक आसान शुरुआत हो सकती है।

एक्सरसाइज के लिए हमेशा एक साथ 30-40 मिनट निकालना जरूरी नहीं है। रिसर्च बताती है कि दिनभर में छोटे-छोटे हिस्सों में की गई फिजिकल एक्टिविटी भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसे एक्सरसाइज स्नैक कहा जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रोजाना सिर्फ एक बार 4 मिनट वर्कआउट करने से शरीर की फिटनेस नीड पूरी हो जाएगी।

क्या 4 मिनट की एक्सरसाइज से फायदा होता है?

कम समय की एक्सरसाइज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे लंबे समय तक लगातार बैठे रहने की आदत कम हो जाती है। बीच-बीच में उठकर चलना, सीढ़ियां चढ़ना या कुछ मिनट हल्की एक्सरसाइज करना शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।

दिनभर में कई बार किए गए छोटे एक्सरसाइज सेशन से कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस, मांसपेशियों और ब्लड शुगर कंट्रोल में सुधार देखा गया है। लेकिन ध्यान रखें कि फायदा एक्सरसाइज के प्रकार, उसकी इंटेंसिटी, रेगुलेरिटी और दिनभर की कुल एक्टिविटी पर निर्भर करता है।

घर पर करें 4 मिनट का आसान वर्कआउट

मार्चिंग इन प्लेस (40 सेकंड)

एक ही जगह खड़े होकर बारी-बारी से घुटनों को ऊपर उठाएं और हाथों को भी चलाएं। शुरुआत धीमी गति से करें और धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाएं। इससे शरीर गर्म होता है और हार्ट रेट धीरे-धीरे बढ़ता है।

वर्कआउट

चेयर स्क्वैट्स (40 सेकंड)

एक कुर्सी के सामने खड़ी हों। पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोलें। अब धीरे-धीरे कूल्हों को पीछे ले जाते हुए कुर्सी पर बैठें और फिर खड़ी हो जाएं। यह एक्सरसाइज जांघों और ग्लूट्स की मांसपेशियों को एक्टिव करता है।

वर्कआउट

वॉल पुशअप्स (40 सेकंड)

दीवार से लगभग एक हाथ की दूरी पर खड़ी हों। दोनों हथेलियां कंधों की ऊंचाई पर दीवार पर रखें। अब कोहनियां मोड़कर छाती को दीवार की ओर ले जाएं और फिर हाथों से धक्का देकर वापस आएं। इससे छाती, कंधे और हाथों की मांसपेशियों मजबूत होती है।

वर्कआउट

काफ रेज (40 सेकंड)

सीधे खड़ी होकर धीरे-धीरे एड़ियां ऊपर उठाएं और पंजों पर आएं। फिर एड़ियों को वापस नीचे रखें। इससे पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत होती है। जरूरत पड़ने पर कुर्सी या दीवार का सहारा लें। हर एक्सरसाइज के बाद 20 सेकंड आराम करने पर कुल समय 4 मिनट होगा। शुरुआत में अपनी क्षमता के अनुसार परफॉर्म करें।

वर्कआउट

दिन में कितनी बार करें 4 मिनट का वर्कआउट?

अगर आपका ज्यादातर समय बैठकर गुजरता है तो हर 30-60 मिनट में उठकर थोड़ा चलना या हल्की एक्टिविटी करना अच्छा तरीका है। इसके अलावा दिन में 2-3 बार 4 मिनट के छोटे वर्कआउट सेशन अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। उदाहरण के लिए सुबह नाश्ते से पहले, दोपहर में काम के बीच और शाम को घर लौटने के बाद कुछ मिनट के लिए किया जा सकता है।

क्या 4 मिनट का वर्कआउट जिम या वॉक की जगह ले सकता है?

4 मिनट की एक्सरसाइज एक अच्छी शुरुआत और दिनभर की एक्टिविटी बढ़ाने का तरीका है, लेकिन यह नियमित वॉक, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का विकल्प नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150-300 मिनट की मीडियम इंटेंसिटी वाली वर्कआउट या 75-150 मिनट की फास्ट इंटेंसिटी वाली वर्कआउट करनी चाहिए।

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?

India Renewable Energy Summit: PM मोदी करेंगे रिन्यूएबल एनर्जी समिट का शुभारंभ, 130 से अधिक देश होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में आज टकराएगा भीषण मुरासु चक्रवात, 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं