गरबा फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Garba Night 2026: डांडिया खेलने जा रही हैं तो बैग में जरूर रखें ये 8 चीजें, गरबा का मजा नहीं होगा किरकिरा

Garba Night Essentials: गरबा नाइट 2026 में डांडिया खेलने का प्लान बना रही हैं, तो सिर्फ आउटफिट और मेकअप पर ध्यान न दें। बैग में ये 8 जरूरी चीजें जरूर रखें, तो गरबा में नहीं आएगी परेशानी।

रीता राय सागर

Garba Night Tips: नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया नाइट का क्रेज हर किसी को रहता है। ट्रेडिशनल आउटफिट, चंकी ज्वेलरी और मेकअप के साथ जब गरबा खेलने निकलते हैं, तो एक्साइटमेंट में अकसर कई छोटी-छोटी जरूरी चीजें घर पर ही भूल जाते हैं।

अगर आप भी इस बार गरबा नाइट में जाने की तैयारी कर रही हैं, तो अपना बैग पैक करते समय इन 8 चीजों को याद से रख लें। ये छोटी-छोटी चीजें गरबा नाइट के दौरान काफी काम आएगी और बिना किसी परेशानी के इंजॉय कर पाएंगी।  

फोन और पावर बैंक

गरबा नाइट में फोटो और वीडियो बनाना तो बनता है। लगातार फोन इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। इसलिए फोन के साथ छोटा पावर बैंक और चार्जिंग केबल बैग में जरूर रखें।

टिश्यू और वेट वाइप्स

गरबा खेलते समय पसीना आना आम बात है। फेस्टिवल में मेकअप खराब किए बिना चेहरे को फ्रेश रखने के लिए टिश्यू या वेट वाइप्स काफी काम आएंगे। इन्हें छोटे पैकेट में रखें, ताकि बैग में ज्यादा जगह न घेरें।

हेयर टाई और क्लचर

डांस करते समय खुले बाल बार-बार चेहरे पर आ सकते हैं। इसलिए एक-दो एक्स्ट्रा हेयर टाई या क्लचर साथ रखें। जरूरत पड़ने पर आप तुरंत हेयरस्टाइल बदल सकती हैं।

सेफ्टी पिन

गरबा आउटफिट में दुपट्टा, चुन्नी या साड़ी की पिन कभी भी ढीली हो सकती है। ऐसे में कुछ सेफ्टी पिन आपके काफी काम आएंगी। इन्हें एक छोटी पाउच में अलग से जरूर रखें।

छोटा परफ्यूम या बॉडी मिस्ट

कई घंटे तक डांस करने के बाद फ्रेश महसूस करने के लिए छोटा परफ्यूम या बॉडी मिस्ट रख सकती हैं। बैग में बड़ी बोतल की जगह ट्रैवल-साइज पैक रखना बेहतर रहेगा।

लिप बाम या लिपस्टिक

खाने-पीने और लगातार डांस करने के बाद लिपस्टिक फीकी पड़ जाती है। टच-अप के लिए अपनी लिपस्टिक या लिप बाम साथ रखें। इससे पूरे लुक को दोबारा फ्रेश करना आसान होगा।

बैंड-एड

नए फुटवियर पहनने से या कई बार गरबा के दौरान भीड़ में पैर लगने से चोट लग सकती है। इससे पैर में हल्की रगड़ या छाला हो सकता है। इसलिए बैग में कुछ बैंड-एड रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

पानी की छोटी बोतल

लगातार डांस करने से शरीर को पानी की जरूरत तो पड़ेगी ही। इसलिए एक छोटी पानी की बोतल साथ रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें।

एक छोटी पाउच बनाकर इन जरूरी चीजों को उसमें रखें, ताकि गरबा नाइट के 9 रातों के दौरान आपको पूरा बैग न खंगालना पड़े। इससे आपका बैग भी व्यवस्थित रहेगा और जरूरत की चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद