Sugar Free Indian Desert: त्योहार हो या मीठा खाने की इच्छा, हर बार बाजार की मिठाई खरीदना जरूरी नहीं। अगर आप भी बढ़ती चीनी के दाम से परेशान हैं, तो घर पर बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मिठाइयां।
ओट्स, दूध, इलायची, कटे हुए बादाम-काजू और स्वादानुसार खजूर का पेस्ट।
ओट्स को हल्का भूनकर दूध में डालें। धीमी आंच पर पकाएं और गाढ़ा होने पर इलायची, मेवे और खजूर का पेस्ट मिलाएं। 2-3 मिनट पकाकर गर्म या ठंडा परोसें।
बीजरहित खजूर, बादाम, काजू, अखरोट और थोड़ी इलायची।
मेवों को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। खजूर को नरम करके इसका मिश्रण तैयार करें। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं होती।
बादाम का पाउडर, दूध या थोड़ा दूध का पाउडर, इलायची और खजूर का पेस्ट।
बादाम पाउडर को हल्का भूनें। इसमें खजूर का पेस्ट और जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध डालकर लगातार चलाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर घी लगी प्लेट में फैलाएं, ठंडा होने दें और टुकड़ों में काट लें।
सूखे अंजीर, काजू, बादाम, थोड़ा घी और इलायची।
अंजीर को कुछ देर भिगोकर नरम करें और पीस लें। मेवों को हल्का भूनें। अब अंजीर का पेस्ट और मेवे मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण जमने लायक हो जाए तो प्लेट में फैलाकर ठंडा करें और बर्फी काट लें।
बेसन, घी, इलायची, कटे हुए मेवे और खजूर का पेस्ट।
घी में बेसन को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें, जब तक खुशबू आने न लगे। थोड़ा ठंडा होने पर खजूर का पेस्ट, इलायची और मेवे मिलाएं। मिश्रण से छोटे लड्डू बना लें।
चावल का आटा, नारियल, खजूर, इलायची और थोड़े मेवे।
चावल के आटे से नरम आटा तैयार करें। नारियल, खजूर और मेवों को मिलाकर भरावन बनाएं। आटे की छोटी लोई में भरावन रखें, मोदक का आकार दें और भाप में पकाएं।